विज्ञापन
This Article is From Jul 25, 2018

PM पद की दावेदारी से पीछे हटे राहुल गांधी, TMC ने किया स्वागत

कांग्रेस पार्टी के सूत्रों का कहना है कि अपने अध्यक्ष राहुल गांधी के स्थान पर किसी अन्य दल के नेता को प्रधानमंत्री बनाने को लेकर कांग्रेस ने विकल्प खुला रखा हुआ है.

PM पद की दावेदारी से पीछे हटे राहुल गांधी, TMC ने किया स्वागत
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी. (फाइल फोटो)
  • कांग्रेस सूत्रों के हवाले से ख़बर
  • 'PM पर कांग्रेस के दरवाजे खुले'
  • BJP को हटाना ही लक्ष्य: कांग्रेस सूत्र
नई दिल्ली: एक साल से भी कम वक्त में होने जा रहे आम चुनाव 2019 को लेकर विपक्षी दलों का एकमात्र लक्ष्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली BJP सरकार को हटाना है, और इसी वजह से कांग्रेस ने प्रधानमंत्री पद पर अपने दरवाज़े खुले रखे हुए हैं. पार्टी के सूत्रों का कहना है कि अपने अध्यक्ष राहुल गांधी के स्थान पर किसी अन्य दल के नेता को प्रधानमंत्री बनाने को लेकर कांग्रेस ने विकल्प खुला रखा हुआ है, और पार्टी के इस रुख पर अन्य दलों की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं. कांग्रेस का कहना है कि उन्हें कोई भी प्रधानमंत्री स्वीकार हो सकता है, बस, उसका ताल्लुक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, यानी BJP के वैचारिक संरक्षक RSS से नहीं होना चाहिए.

यह भी पढ़ें : राहुल गांधी होंगे PM उम्मीदवार ? तेजस्वी यादव ने दिया यह जवाब...

हालांकि पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के ही सांसद अधिरंजन चौधरी ने इस पर सवाल उठाते हुए कहा है कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख तथा सूबे की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्य में कांग्रेस को खत्म कर रही हैं, और कांग्रेस उन्हें ही प्रधानमंत्री बनाने जा रही है, यह तर्क उन्हें अजीब लगता है. लेकिन  TMC नेता दिनेश त्रिवेदी का कहना है कि लोकतंत्र में जनता ही तय करेगी कि कौन देश का प्रधानमंत्री बनेगा और जनता ने यह तय कर लिया है. तृणमूल कांग्रेस सांसद सुखेंदु रॉय चौधरी ने भी प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी पर कांग्रेस की नरमी का स्वागत किया है.

यह भी पढ़ें : महागठबंधन में कौन होगा PM उम्मीदवार के सवाल पर अखिलेश यादव ने दिया यह जवाब
​ 
इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए BJP ने कहा है कि कांग्रेस ने इससे पहले भी एचडी देवेगौड़ा, इंद्र कुमार गुजराल और चंद्रशेखर को प्रधानमंत्री बनवाया था, लेकिन उनमें से कोई भी सरकार टिक नहीं सकी थी.

VIDEO : राहुल गांधी के पीएम उम्‍मीदवार चुने जाने पर सहयोगी दलों ने उठाए सवाल


गौरतलब है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि अगर उनकी पार्टी 2019 के आम चुनाव के बाद सबसे बड़ी पार्टी बनी, तो वह प्रधानमंत्री पद के दावेदार होंगे. उन्होंने दावा किया था कि नरेंद्र मोदी दोबारा भारत के प्रधानमंत्री बनने नहीं जा रहे हैं, और यह सच्चाई उन्होंने (राहुल ने) उनके (नरेंद्र मोदी के) चेहरे पर पढ़ी है. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, 2019 Lok Sabha Election, PM Candidate
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com