विज्ञापन
This Article is From Jun 09, 2019

राहुल का पलटवार- PM मोदी के लिए कभी बराबर नहीं हो सकता वाराणसी और केरल, वजह भी बताई...

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने केरल दौरे के तीसरे और आखिरी दिन रविवार को रोड शो किया. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के वाराणसी और केरल वाले बयान को लेकर निशाना साधा.

राहुल का पलटवार- PM मोदी के लिए कभी बराबर नहीं हो सकता वाराणसी और केरल, वजह भी बताई...
केरल के तीन दिवसीय दौरे पर हैं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी.
  • कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का पीएम मोदी पर पलटवार
  • कहा- गैर-BJP शासित राज्यों से सौतेला व्यवहार करते हैं PM
  • तीन दिवसीय दौरे पर केरल में हैं कांग्रेस अध्यक्ष
तिरुवंबड़ी (केरल):

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने केरल दौरे के तीसरे और आखिरी दिन रविवार को रोड शो किया. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के वाराणसी और केरल वाले बयान को लेकर निशाना साधा. राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के बयान पर अविश्वास जताते हुए कहा कि वह गैर-भाजपा शासित राज्यों के साथ सौतेला व्यवहार करते हैं और उनसे उन्हें सहयोग की कोई अपेक्षा नहीं है. लोकसभा चुनाव में वायनाड संसदीय सीट से सांसद चुने जाने पर मतदाताओं को धन्यवाद दे रहे राहुल गांधी ने दावा किया कि सत्तारूढ़ भाजपा 'घृणा और क्रोध' में अंधी है और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के विचारों को न मानने वालों को भारतीय भी नहीं मानती है. कांग्रेस अध्यक्ष ने इससे निपटने का संकल्प भी जताया.

यह भी पढ़ें: जिस नर्स ने जन्म के समय लिया था गोद, उससे 49 साल बाद कुछ इस तरह मिले राहुल गांधी

राहुल गांधी तीन दिन की वायनाड यात्रा के अंतिम दिन रोड-शो के बाद संसदीय क्षेत्र में कोझिकोड जिले के एंगापुझा में लोगों को संबोधित कर रहे थे. केरल के गुरुवायूर में दिए गए पीएम मोदी के भाषण का हवाला देते हुए राहुल गांधी ने कहा, 'प्रधानमंत्री भाजपा शासित और गैर-भाजपा शासित राज्यों को अलग-अलग तरह से देखते हैं. मुझे पता है कि कि वह केरल के लिए उस तरह कभी नहीं सोचेंगे जैसा वह उत्तर प्रदेश के लिए सोचते हैं, क्योंकि यहां माकपा का शासन है.'

यह भी पढ़ें: केरल में राहुल गांधी का प्रधानमंत्री पर हमला, कहा- मोदीजी ने इस तरीके से जीता चुनाव...

बता दें कि कि गुरुवायूर मंदिर में पूजा के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि भाजपा सिर्फ चुनावी राजनीति नहीं कर रही है और वह देश के निर्माण और भारत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर उसका स्थान दिलाने के लिए काम कर रही है. उत्तर प्रदेश में अपने संसदीय क्षेत्र का संदर्भ देते हुए मोदी ने कहा था, 'लोकतंत्र में चुनावों का अपना स्थान है और जीतने वाले की जिम्मेदारी है कि वह 130 करोड़ लोगों का ख्याल रखे. जिन्होंने हमें जिताया और जिन्होंने नहीं, वे सभी हमारे हैं. केरल भी मुझे उतना ही प्यारा है, जितना प्यारा बनारस है.'

यह भी पढ़ें: केरल: वायनाड में बोले राहुल गांधी- देश को बांटने के लिए नफरत के जहर का प्रयोग करते हैं पीएम मोदी

कांग्रेस अध्यक्ष ने हालांकि कहा कि वायनाड के केरल के विकास में उन्हें प्रधानमंत्री और भाजपा नीत केंद्र सरकार से किसी प्रकार के सहयोग की आशा नहीं है.

VIDEO: विदेश यात्रा से पहले केरल पहुंचे पीएम, राहुल गांधी ने वायनाड से साधा निशाना​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, PM Modi, Varanasi, Kerala, Rahul Gandhi PM Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com