विज्ञापन
This Article is From Mar 02, 2018

अपनी नानी के साथ होली खेलने इटली पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी

राहुल गांधी अपनी नानी के साथ होली का पर्व मनाएंगे. यह जानकारी राहुल गांधी ने खुद ट्विटर पर दी. इसके साथ ही उन्होंने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं भी दी.

Also Read in
अपनी नानी के साथ होली खेलने इटली पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (फाइल फोटो)
  • यह जानकारी राहुल गांधी ने खुद ट्विटर पर दी
  • न्होंने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं भी दी.
  • उपचुनावों के परिणामों के बाद से पार्टी काफी उत्साहित है
नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी अकसर अपने काम की थकान मिटाने के लिए कहीं न कहीं जाते हैं. मीडिया में उनके जाने की खबरें आती रहती हैं. लेकिन इस बार राहुल गांधी अपनी नानी को 'सरप्राइज' देने के लिए इटली रवाना हो गए. राहुल गांधी अपनी नानी के साथ होली का पर्व मनाएंगे. यह जानकारी राहुल गांधी ने खुद ट्विटर पर दी. इसके साथ ही उन्होंने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं भी दी.

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, 'मेरी नानी 93 साल की हैं. वह दुनिया में सबसे दयालु महिला हैं. इस बार होली की छुट्टी उनके साथ बिताकर मैं उन्हें 'सरप्राइज' देना चाहता हूं. मैं उनका आशीर्वाद लेने के लिए अब इंतजार नहीं कर सकता.' एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'आप सभी को होली की शुभकामनाएं. सभी आनंद से उत्सव मनाएं.'
 
बता दें कि हाल ही राजस्थान और मध्य प्रदेश के उपचुनावों के परिणामों के बाद से पार्टी काफी उत्साहित है. दोनों ही राज्यों में इस साल चुनाव हो सकते हैं. पार्टी को दोबारा सत्ता में आऩे की उम्मीद है. 

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर धनाढ्यों की तरफदारी करने का आरोप लगाया और सवाल किया कि उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए अबतक लोकपाल की नियुक्ति क्यों नहीं की? कर्नाटक की सभी जनसभाओं में मोदी पर आक्रमण कर रहे गांधी ने पंजाब नेशनल बैंक धोखाधड़ी जैसे मुद्दों पर प्रधानमंत्री की ‘चुप्पी’ पर भी सवाल किया. उन्होंने कहा, ‘‘गुजरात में मोदी जी ने लोकायुक्त लागू नहीं किया. उन्हें प्रधानमंत्री बने चार साल हो गए हैं... उन्होंने यहां तक दिल्ली में लोकपाल को लागू नहीं किया.’’ कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि खुद को देश का चौकीदार बताने वाले मोदी धोखाधड़ी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाह के स्वामित्व वाली कंपनी के टर्नओवर में कथित बढ़ोतरी पर चुप हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, Italy, Holi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com