- चीनी घुसपैठ को लेकर राहुल का हमला
- केंद्र सरकार पर लगातार हमलावर हैं राहुल
- कहा- चीनी इरादों का सामना नहीं करना चाहती सरकार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने एक बार फिर लद्दाख में चीनी घुसपैठ (Chinese intrusion in Ladakh) को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है. राहुल चीनी घुसपैठ को लेकर लगातार केंद्र पर हमलावर बने हुए हैं. शुक्रवार को उन्होंने फिर एक ट्वीट कर सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि सरकार लद्दाख में चीन के इरादों का सामना नहीं करना चाहती है. उन्होंने लिखा, 'केंद्र सरकार लद्दाख में चीनी इरादों का सामना करने से डर रही है. ग्राउंड से मिले सबूत यह इशारा कर रहे हैं कि चीन खुद को तैयार कर रहा है, पोजीशन बना रहा है. प्रधानमंत्री में निजी साहस की कमी और मीडिया में इस मुद्दे पर चुप्पी के चलते भारत को बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी.'
GOI is scared to face up to Chinese intentions in Ladakh.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 14, 2020
Evidence on the ground indicates that China is preparing and positioning itself.
PM's personal lack of courage and the media's silence will result in India paying a huge price.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें कि अप्रैल महीने से ही पूर्वी लद्दाख में LAC (Line of Actual Control) सहित कई इलाकों में भारतीय और चीनी सेना में तनाव चल रहा है. इसे लेकर अभी दोनों देशों में कूटनीतक और सैन्य स्तर पर बातचीत हो ही रही थी कि 15 जून को यहां पर गलवान घाटी में दोनों देशों के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हो गई. ऐसी हिंसक झड़प दोनों देशों के बीच दशकों से नहीं हुई थी. इस झड़प में 20 भारतीय जवानों ने अपनी जान गंवा दी, वहीं चीनी सेना के भी 40 से ज्यादा सैनिकों के हताहत होने की खबर आई थी.
देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस तब से केंद्र की मोदी सरकार पर लगातार हमले बोल रही है. उसका कहना है कि सरकार इस मुद्दे पर देश को पूरा सच नहीं बता रही है. मोदी सरकार ने कई बार कहा है कि इलाके में चीन की तरफ से घुसपैठ नहीं की गई है. लेकिन ऐसी सैटेलाइट तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें इलाके में चीनी मौजूदगी की बात कही गई है.
बता दें कि रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट पर चीनी घुसपैठ को लेकर एक दस्तावेज अपलोड किया गया था, जिसमें घुसपैठ की बात थी. इस पर एक अखबार में खबर प्रकाशित हुई थी. हालांकि, इस रिपोर्ट को बाद में हटा लिया लिया गया था. जून महीने की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि चीनी सैनिकों की एकतरफा आक्रामकता से पैदा हुए हालात संवेदनशील बने हुए हैं तथा यह गतिरोध लंबा चल सकता है. राहुल गांधी ने इसपर भी सरकार पर हमला बोला था और कहा था कि 'देश जब-जब भावुक हुआ है, फाइलें गायब हुईं. माल्या हो या राफ़ेल, नीरव मोदी या चौकसी... गुमशुदा लिस्ट में ताजा हैं चीनी अतिक्रमण वाले दस्तावेज़.'
Video: रोजगार को लेकर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं