यह ख़बर 14 अप्रैल, 2012 को प्रकाशित हुई थी

गुजरात और महाराष्ट्र में भूकंप के झटके

खास बातें

  • देश के कुछ भाग में शनिवार को दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। गुजरात के कच्छ इलाके में सुबह के समय लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। रिक्टर स्केल पर 4.1 तीव्रता वाले इस भूकंप का केंद्र वामना गांव था।
अहमदाबाद/मुंबई:

देश के कुछ भाग में शनिवार को दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। गुजरात के कच्छ इलाके में सुबह के समय लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। रिक्टर स्केल पर 4.1 तीव्रता वाले इस भूकंप का केंद्र वामना गांव था।

इसके अलावा मुंबई, पुणे और कोंकण में भी भूकंप के हल्के झटके लगे हैं। महाराष्ट्र में मुंबई सहित बड़े इलाके में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। करीब 11 बजकर 10 मिनट पर ये झटके महसूस किए गए। 10 मिनट के अंदर दो झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.5 मापीं गई।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

महाराष्ट्र के रत्नागिरी और सतारा शहर में भी भूकंप के हलके झटके महसूस किए गए। महाराष्ट्र में भूकंप के झटकों के बाद अमिताभ बच्चन ने भी ट्विटर पर प्रतिक्रिया दी। अमिताभ ने ट्विटर पर लिखा कि मुंबई में आए झटकों को उन्होंने महसूस किया। उनके मुताबिक कुछ सेकेंड के लिए उन्होंने दो बार इन झटकों को महसूस किया। हालांकि अभी तक जानमाल की नुकसान की कोई खबर नहीं है।