पंजाब विश्वविद्यालय : पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, कैलाश सत्यार्थी को चेयर प्रोफेसरशिप की पेशकश

पंजाब विश्वविद्यालय : पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, कैलाश सत्यार्थी को चेयर प्रोफेसरशिप की पेशकश

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (फाइल फोटो)

चंडीगढ़:

पंजाब विश्वविद्यालय ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और नोबेल पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी एवं अन्य को चेयर प्रोफेसरशिप की पेशकश की है।

इसके साथ ही विश्वविद्यालय ने चेयर प्रोफेसरशिप की पेशकश जाने-माने अर्थशास्त्री प्रो. योगेंद्र के अलघ और पद्म भूषण से सम्मानित इला भट्ट को भी की है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

विश्वविद्यालय की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि पंजाब यूनिवर्सिटी सिंडीकेट ने शनिवार को सिंह, सत्यार्थी, अलघ और भट्ट को क्रमश: विश्वविद्यालय में जवाहर लाल नेहरू चेयर, लाल बहादुर शास्त्री चेयर, डॉ. मनमोहन सिंह चेयर और महात्मा गांधी चेयर का चेयर प्रोफेसर नामित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।