आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गाँधी (Rahul Gandhi) उन्हें आतंकवादी कहते हैं, लेकिन 20 फरवरी को उन्हें पता चल जाएगा. पंजाब में पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान के साथ एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेन्स में मोहाली में उन्होंने राहुल गांधी पर हमला बोला और कहा कि कांग्रेस नेता अब BJP की भाषा बोल रहे हैं.
उनके साथ भगवंत मान ने कहा कि राहुल गांधी ने बहुत ही खतरनाक बयान दिया कि अगर पंजाब में कांग्रेस की सरकार ना बनी तो पंजाब में आग लग जाएगी. केजरीवाल ने कहा, "कांग्रेस ने 5 साल में पंजाब का माहौल खराब कर दिया है, हम आपको आश्वासन देते हैं, AAP की सरकार शांति और भाईचारा कायम करेगी."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
प्रेस कॉन्फ्रेन्स से पहले दोनों नेताओं की मौजूदगी में अमृतसर के सिटिंग मेयर ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन की है. इसका जिक्र करते हुए केजरीवाल ने कहा कि अमृतसर को वर्ल्ड आइकॉन सिटी बनाने पर काम करेंगे.

केजरीवाल ने कहा, "पंजाब का व्यापारी डरा हुआ है. बस बीस दिन और रह गए. उसके बाद आप बेख़ौफ़ व्यापार कर सकेंगे. पंजाब से पर्चा राज बंद करेंगे. पंजाब में पर्चा राज है. लोग बात करने से डर रहे हैं. पुराने झूठे पर्चे केंसिल किये जाएंगे. पंजाब में पर्चा राज बंद करेंगे. व्यापारियों के मन से डर दूर किया जाएगा."
'आतंकियों के घर में पाए जा सकते हैं केजरीवाल', पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी का कड़ा प्रहार
उन्होंने कहा, "पंजाब के व्यापारी कांग्रेस के वोटर हैं. AAP को मौका दें सारे मसले हल करेंगे. व्यापारियों को हिस्सा बनाएंगे. अगर हमारे मंत्री या विधायक ने व्यापारियों को परेशान किया तो उनके खिलाफ एक्शन लेंगे."
आप नेताओं ने प्रियंका गांधी पर भी निशाना साधा. भगवंत मान ने कहा कि 'प्रियंका गाँधी UP से आती हैं' इस पर अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'वो भी तो भैया हो गयीं हैं.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं