रविवार को होने वाले पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए सियासी जमीन मजबूत करने के इरादे से राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर तीखा हमला बोला. उन्होंने केजरीवाल पर आतंकियों के प्रति नरम रुख रखने और राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर अविश्वसनीय होने का आरोप लगाया.
राहुल गांधी ने बरनाला रैली में कहा, "चाहे कुछ भी हो, कांग्रेस का कोई नेता आपको कभी किसी आतंकवादी के घर नहीं दिखेगा. झाड़ू (AAP का चुनाव निशान) का सबसे बड़ा नेता एक आतंकवादी के घर पर पाया जा सकता है. यही सच्चाई है."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गांधी के इस कमेंट को केजरीवाल पर बड़ा हमला माना जा रहा है. केजरीवाल पर 2017 के चुनावों के दौरान पंजाब के मोगा में पूर्व खालिस्तानी आतंकी के घर रुकने का आरोप लगा था.
केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता ने दावा कि सरकार बनाने के लिए "एक मौका" मांगने वाले लोग "पंजाब को नष्ट कर देंगे" और राज्य "जल उठेगा".
उन्होंने कहा, "पंजाब एक सीमावर्ती और संवेदनशील राज्य है. सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही पंजाब को समझ सकती है और राज्य की शांति को कायम रख सकती है... हम जानते हैं कि अगर शांति भंग हुई तो यहां कुछ नहीं बचेगा."
कांग्रेस नेता ने आप पर हमला बोलते हुए कहा, "जो लोग आपसे वादा कर रहे हैं, 'एक बार मौका दो' कहकर, वे पंजाब को तबाह कर देंगे. पंजाब जल उठेगा, मेरे शब्दों को याद रखें."
राहुल गांधी ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा. कैप्टन को बीजेपी के साथ नजदीकियां बढ़ाने के लिए पिछले साल पार्टी से हटा दिया गया था. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि कांग्रेस बहुमत के साथ सत्ता में आए और 117 सदस्यीय विधानसभा में 70-80 सीटें जीतें.
मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी की तारीफ करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि वह (चन्नी) लोगों से गर्मजोशी से मिलते हैं और उन्हें गले लगाते हैं, लेकिन उन्होंने कभी अमरिंदर सिंह को ऐसा करते नहीं देखा.
उन्होंने कहा, "क्या आपने कभी अमरिंदर सिंह को किसी गरीब को गले लगाते देखा है, मैंने उन्हें ऐसा करते हुए कभी नहीं देखा. और जिस दिन मुझे एहसास हुआ कि अमरिंदर सिंह और भाजपा के बीच संबंध हैं, उस दिन कांग्रेस पार्टी ने उन्हें हटा दिया."
गांधी ने कहा कि अमरिंदर सिंह के विपरीत, चन्नी ने बिजली की दरों को घटाकर और बकाया माफ करके आम उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करने के लिए कई कदम उठाए.
वीडियो: पंजाब चुनाव के लिए दिग्गजों ने झोंकी ताकत, अमृतसर में सिद्धू के साथ प्रचार में प्रियंका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं