Punjab Polls 2022: आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा है कि पंजाब में सिख, हिन्दू, ईसाई और मुस्लिम सभी लोगों की सुरक्षा AAP की ज़िम्मेदारी होगी. राष्ट्रीय सुरक्षा और आंतरिक सुरक्षा पर राजनीति नहीं करेंगे. हम सभी को आश्वस्त करते हैं हम देश की सुरक्षा को सुनिश्चित करेंगे. दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने पंजाब के लुधियाना में मीडिया से बात करते हुए कहा, 'एक आदमी मेरे पास आया और हिंदुओं में खासतौर से व्यापारियों में एक चिंता चल रही है. पंजाब आतंकवाद के दौर में गुजर चुका है इसलिए केवल हिंदू नहीं, बल्कि सभी लोगों के मन में वह चिंता चलती रहती है. उसने मुझे कहा कि पिछले कुछ दिनों की घटनाओं ने मुझे चिंतित किया है. जैसे प्रधानमंत्री की सुरक्षा के प्रति राजनीति ये अच्छा नहीं है.'
"गलत को गलत कहने का वक्त आ गया है", कांग्रेस छोड़ने पर NDTV से बोले अश्वनी कुमार
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में पंजाब में ऐसी घटनाएं हुई हैं, कहीं टिफिन बंब मिल रहे हैं, लुधियाना में बम ब्लास्ट हो रहे हैं कहीं ड्रोन मिल रहे हैं. इसके साथ ही बेअदबी की घटनाएं हो रही हैं. मैं सिख हिन्दू ईसाई मुस्लिम सभी लोगों को आश्वस्त करता हूं कि आपकी सुरक्षा AAP की ज़िम्मेदारी होगी. उन्होंने कहा कि बॉर्डर से ड्रोन और नशा आता है इसलिए जरूरी है यहां ईमानदार सरकार हो ताकि बॉर्डर पर से नशा या बम इधर ना आए .पंजाब में हमारी सरकार हर पंजाबी को सुरक्षा देगी. बेईमान मुख्यमंत्री पुलिस वालों को सख्ती के निर्देश नहीं दे सकता क्योंकि वो पैसे देकर पोस्टिंग लेकर आया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं