विज्ञापन
This Article is From Oct 27, 2018

पुणे पुलिस ने वामपंथी विचारक सुधा भारद्वाज को किया गिरफ्तार, वर्नोन गोंसाल्विस और अरुण फेरेरा भी 6 नवंबर तक हिरासत में

पुणे पुलिस ने एक्टिविस्ट सुधा भारद्वाज को फरीदाबाद से गिरफ्तार कर लिया है. खबर है कि अभी उनका मेडिकल कराया जा रहा है.

पुणे पुलिस ने वामपंथी विचारक सुधा भारद्वाज को किया गिरफ्तार, वर्नोन गोंसाल्विस और अरुण फेरेरा भी 6 नवंबर तक हिरासत में
पुणे पुलिस ने सुधा भारद्वाज को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. (फाइल फोटो)
  • पुणे पुलिस ने फरीदाबाद से किया गिरफ्तार
  • कल ही अदालत ने जमानत याचिका खारिज की थी
  • माओवादियों से कथित संबंध का आरोप
नई दिल्ली: पुणे पुलिस ने एक्टिविस्ट सुधा भारद्वाज को फरीदाबाद से गिरफ्तार कर लिया है. खबर है कि अभी उनका मेडिकल कराया जा रहा है. दूसरी तरफ दो अन्य एक्टिविस्ट वर्नोन गोंसाल्विस और अरुण फेरेरा को भी 6 नवंबर तक के लिए हिरासत में भेज दिया गया है. पुणे की एक अदालत ने शुक्रवार को सुधा भारद्वाज, वर्नोन गोंसाल्विस और अरुण फेरेरा की जमानत याचिका खारिज कर दी थी. कथित माओवादियों से संबधों की वजह से इन्हें गिरफ्तार किया गया था. पुणे पुलिस ने इन तीनों को कवि पी वरवरा राव और गौतम नवलाखा के साथ 31 दिसंबर को हुए एल्गार परिषद सम्मेलन से कथित संबंध के मामले में 28 अगस्त को गिरफ्तार किया था. इस सम्मेलन के बाद ही कथित तौर पर भीमा-कोरेगांव हिंसा भड़की थी। पुलिस ने आरोप लगाया है कि इस सम्मेलन के कुछ समर्थकों के मओवादी से संबंध हैं.

यह भी पढ़ें : भीमा कोरेगांव हिंसा मामला : सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने कहा- पुलिस ने देश के खिलाफ षड़यंत्र का पर्दाफाश कर दिया

जिला और सत्र न्यायाधीश (विशेष न्यायाधीश) के डी वडाणे ने भारद्वाज, गोंसाल्विस और फेरेरा की जमानत याचिका खारिज कर दी। अभियोजन पक्ष ने जमानत याचिका का विरोध करते हुए कहा कि आरोपियों के खिलाफ ‘‘प्रमाणित करने वाल साक्ष्य'' उनकी माओवादी गतिविधियों में संलिप्तता की पुष्टि करते हैं, जैसे कि काडर को संगठित करना, प्रतिष्ठित संस्थानों से छात्रों की भर्ती करना और उन्हें "पेशेवर क्रांतिकारी" बनने, धन जुटाने और हथियार खरीदने के लिए सुदूर इलाकों में भेजना. (इनपुट-भाषा से भी)

यह भी पढ़ें : प्रो. सुधा भारद्वाज का पलटवार, कहा- पुणे पुलिस का दावा मनगढ़ंत, चिट्ठी फर्जी है 

VIDEO : भीमा कोरेगांव मामले में कई जगह छापे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhima Koregaon, Bhima Koregaon Arrests, Sudha Bharadwaj, Sudha Bhardwaj
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com