- पाकिस्तान ने संलिप्तता से किया इनकार
- कहा, यह गंभीर चिंता का विषय है
- पाकिस्तान सरकार ने आरोपों को नकारा
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा (Pulwama IED Blast) में हुए आतंकी हमले में शहीद जवानों की सूची सीआरपीएफ थोड़ी देर बाद जारी करने की तैयारी में है.जवानों के नाम जारी किये जाने में देरी की वजह कई शवों का क्षत विक्षत होना है इस वजह से उनकी पहचान में देरी हुई. सूत्र बता रहे हैं कि इस आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों का आंकड़ा 41 के करीब पहुंच गया है. हालांकि आधिकारिक तौर पर सीआरपीएफ ने 37 जवानों के शहीद होने की ही पुष्टि की है. दूसरी तरफ, पाकिस्तान ने कहा है कि ‘हम बिना किसी जांच के हमले का संबंध पाकिस्तान से जोड़ने के भारतीय मीडिया और सरकार के किसी भी आक्षेप को खारिज करते है'. पाकिस्तान सरकार ने एक बयान में कहा कि कश्मीर के पुलवामा में हमला ‘‘एक गंभीर चिंता का विषय है''. बयान में कहा गया कि पाकिस्तान ने दुनिया के किसी भी हिस्से में हिंसा की कार्रवाई की हमेशा निंदा की है. उसने कहा,‘‘ हम बिना किसी जांच के हमले का संबंध पाकिस्तान से जोड़ने के भारतीय मीडिया और सरकार के किसी भी आक्षेप को खारिज करते हैं''.
Pulwama Terror Attack: 2 दिन पहले ही मिली थी चेतावनी, जैश का वीडियो भी आया था सामने
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
इस बीच भारत ने पुलवामा आतंकवादी हमले को लेकर पाकिस्तान की निंदा की और पड़ोसी मुल्क से आतंकवादियों को सहयोग देना बंद करने तथा उसकी जमीन से संचालित हो रहे आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद करने की मांग की है. आपको बता दें कि थो़ड़ी देर में सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी की बैठक होगी. जिसमें गृहमंत्री राजनाथ सिंह के साथ सीआरपीएफ के डीजी भी शामिल होंगे, जो हालात के बारे में अवगत कराएंगे. बैठक खत्म होने के बाद करीब 12 बजे गृहमंत्री और सीआरपीएफ के डीजी श्रीनगर के लिये रवाना हो जाएंगे. श्रीनगर में हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धाजलि दी जाएगी. उसके बाद सारे शवों को एक विशेष विमान से गाजियाबाद के हिंडन एयर बेस लाया जाएगा. यहीं से जिस इलाके के जवान है वहां शव भेजे जाएंगे. उत्तर प्रदेश से करीब 10 से 12 और पंजाब से 4-5 जवान है, बाकी राज्यों से एक-दो जवान हैं. (इनपुट-भाषा से भी)
पुलवामा हमला: मोदी कैबिनेट के मंत्री ने घाटी के नेताओं को बनाया निशाना तो छिड़ी बहस
वीडियो- पुलवामा में बड़ा आतंकी हमला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं