पुलवामा में शहीदों के शव उनके घर पहुंच रहे हैं.
नई दिल्ली:
- पुलवामा आतंकी हमले को लेकर आज 11 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है. गृहमंत्री राजनाथ सिंह द्वारा बुलाई गई यह सर्वदलीय बैठक संसद की लाइब्रेरी में होगी. हमले के बाद से ही पूरे विपक्ष ने इस मामले में सरकार के साथ एकजुटता दिखाई है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत तमाम बड़े नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर साफ़ किया कि वो इस मुद्दे पर पूरी तरह से सरकार के साथ हैं.
- पुलवामा के हमले के बाद सरकार सख़्त कार्रवाई का मन बना चुकी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा. गृह मंत्री ने आतंकियों के मददगारों को सख़्त चेतावनी दी.
- विदेश सचिव 25 देशों के प्रतिनिधियों से मिले हैं. पी-5 देशों को अलग से ब्रीफ़ किया गया है. हमले में पाकिस्तान की भूमिका से अवगत कराया. भारत के पक्ष से मित्र देश सहमत.
- भारत ने पाकिस्तान पर किया पहला डिप्लोमैटिक वार करते हुए उसे सबसे तरजीही देशों- यानी मोस्ट फेवर्ड नेशन्स की सूची से बाहर कर दिया. इसका मतलब ये है कि पाकिस्तान से आने वाले सामान पर वही ड्यूटी लगेगी जो भारत चाहेगा.
- सूत्रों के मुताबिक प्रिंस के साथ पाकिस्तान आने वाला सउदी व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल ने भी अपना दौरा रद्द कर दिया है. जाहिर है ऐसे में पाकिस्तान को सउदी से 14 बिलियन यूएस डॉलर की प्रस्तावित मदद भी अटक गई है.
- इस बीच चौतरफ़ा दबाब के बीच पाकिस्तान की झल्लाहट साफ़ दिखाई दे रही है. पाकिस्तान ने इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग में उप-उच्चायुक्त गौरव अहलूवालिया को तलब किया और उनसे पुलवामा आतंकी हमले पर लग रहे आरपों को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई..
- पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान को अमेरिका की तरफ़ से भी जबरदस्त फटकार लगी है. पाकिस्तान ने इस मामले में अमेरिका के चार्ज डे अफेयर्स पॉल जोन्स को तलब कर कहा कि पुलवामा हमले के लिए उसे कैसे ज़िम्मेदार ठहराया जा सकता है.
- पूरे देश में शहीदों की याद में कैंडल मार्च और श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन किया जा रहा है. जम्मू-कश्मीर के कारगिल और लेह में लोगों ने शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए कैंडल मार्च निकाला. लेह में इस कैंडल मार्च का आयोजन वहां के बुद्धिस्ट एसोसिएशन ने किया था.
- राजस्थान के सवाई माधोपुर में आरक्षण की मांग कर रहे गुर्जर प्रदर्शनकारियों ने पुलवामा अटैक के ख़िलाफ़ मोमबत्तियां जलाकर विरोध जताया.
- पालम एयरपोर्ट पर शहीदों के प्रति सम्मान जताने के लिए काफ़ी तादाद में स्थानीय लोग भी पहुंचे थे. इनमें बेहद ग़ुस्सा था साथ ही अफ़सोस भी. इन लोगों ने पाकिस्तान के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाज़ी की. और शहीद जवान अमर रहें के नारे लगाए
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Pulwama Attack, CRPF Soldiers Killed Pulwama, CRPF Soldiers Bodies, Pulwama IED Blast