नई दिल्ली:
जाट समुदाय को आरक्षण की मांग को लेकर करीब 150 प्रदर्शनकारी बुधवार को केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे के आवास में घुस गए, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने लापरवाही बरतने के आरोप में 13 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।
पुलिस ने 142 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार करके उन पर दंगा और अनधिकृत तरीके से किसी के घर में प्रवेश करने का मामला दर्ज किया। घटना के समय शिंदे घर पर नहीं थे। वह रूस की आधिकारिक यात्रा पर गए हुए हैं।
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के तत्वाधान में प्रदर्शनकारी प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर पर एकत्रित हुए थे और शाम को तीन बसों में भरकर 2, कृष्णा मेनन मार्ग स्थित शिंदे के आवास पर पहुंच गए।
पुलिस को संभवत: प्रदर्शनकारियों के इरादे की कोई भनक नहीं थी। पुलिस उस समय हैरान रह गई, जब प्रदर्शनकारी गृहमंत्री के आवास के सामने बसों से उतरे। प्रदर्शनकारियों ने शिंदे के आवास में घुसने का प्रयास किया, लेकिन सुरक्षाकर्मी शुरुआत में उन्हें रोकने में कामयाब रहे। हालांकि उन्होंने दरवाजे को क्षतिग्रस्त कर उसे खोल लिया और परिसर में पहुंचकर धरना शुरू कर दिया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
सुशील कुमार शिंदे, शिंदे के आवास पर प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस, Sushil Kumar Shinde, Protest At Shinde's House, Delhi Police