विज्ञापन
This Article is From Apr 06, 2018

भाजपा के 39वें स्थापना दिवस पर पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं से मिलेंगे प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री मोदी अपने एप के जरिये वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से इन कार्यकर्ताओें और अध्यक्षों से रूबरू होंगे.

भाजपा के 39वें स्थापना दिवस पर पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं से मिलेंगे प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज भाजपा के 39वें स्थापना दिवस पर पांच लोकसभा सीटों के पार्टी कार्यकर्ताओं और पार्टी की 734 जिला इकाइयों के अध्यक्षों से मिलेंगे. भाजपा ने गुरुवार को एक बयान में यह जानकारी दी. मोदी अपनी एप के जरिये वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से इन कार्यकर्ताओें और अध्यक्षों से रूबरू होंगे. पार्टी अध्यक्ष अमित शाह पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर एक जनसभा को संबोधित करेंगे. जिन पांच लोकसभा सीटों का चयन किया गया है उनमें नई दिल्ली, उत्तर पूर्वी दिल्ली, हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर, उत्तर मध्य मुंबई और बिहार की सारण सीट शामिल हैं.

यह भी पढ़ें : अमित शाह ने महाराष्ट्र भाजपा की कोर समिति की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की

इन सीटों के सांसद क्रमश: मीनाक्षी लेखी, मनोज तिवारी, अनुराग ठाकुर, पूनम महाजन और राजीव प्रताप रूडी हैं. बयान में कहा गया है कि मोदी इन पांच सीटों के हजारों पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे. इसके अलावा वह जिला अध्यक्षों और उनकी टीम के सदस्यों से भी बात करेंगे और उनके सवालों के जवाब भी देंगे. बयान के अनुसार मोदी पार्टी नेताओं के विचारों को सुनेंगे और सरकार की कल्याण योजनाओं की जानकारियां साझा करेंगे. वह उनके सवालों के जवाब भी देंगे.

VIDEO : पीएम मोदी से यूपी के सीएम की शिकायत​

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Prime Minister Narendra Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com