विज्ञापन
This Article is From Oct 31, 2017

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी

राष्ट्रपति कोविंद ने नई दिल्ली में पटेल चौक पर सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद एक ट्वीट में उन्हें भारत की अखंडता और एकता का लौह पुरुष कहा.

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि
  • सरदार पटेल को उनकी 142वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी
  • सरदार पटेल को देश को एकजुट करने का श्रेय
  • पटेल का जन्म गुजरात के नाडियाड गांव में हुआ था
नई दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने मंगलवार को सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी 142वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी. राष्ट्रपति कोविंद ने नई दिल्ली में पटेल चौक पर सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद एक ट्वीट में उन्हें भारत की अखंडता और एकता का लौह पुरुष कहा.

अब मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार मनाएंगे सरदार पटेल की जयंती...

वेंकैया नायडू ने भी पटेल को पुष्पांजलि अर्पित की, जिन्हें भारत के आजाद होने के बाद देश को एकजुट करने का श्रेय दिया जाता है. पटेल का जन्म 31 अक्टूबर, 1875 को गुजरात के एक छोटे से गांव नाडियाड में हुआ था. वह भारत के पहले उप प्रधानमंत्री बने. भारत के लौह पुरुष के नाम से विख्यात पटेल को 1991 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा गया था.

कांग्रेस की तीन पीढ़ियों ने गुजरात को अपमानित किया : अमित शाह

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sardar Patel, Ramnath Kovid
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com