राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ram Nath Kovind) की मंगलवार को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में सफल बाईपास सर्जरी (Bypass Surgery) की गई. राष्ट्रपति भवन के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को शुक्रवार सुबह सीने में तकलीफ होने के बाद स्वास्थ्य जांच के लिये सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल लाया गया था. जहां से शनिवार को उन्हें आगे की जांच के लिये एम्स रेफर किया गया था. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. राजनाथ सिंह ने एम्स के निदेशक डॉक्टर रणदीप गुलेरिया से भी बात की और राष्ट्रपति के जल्द स्वस्थ होने की कामना की.
राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, 'भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की दिल्ली के एम्स में सफल बाइपास सर्जरी हुई. मैं सफल ऑपरेशन के लिए डॉक्टरों की टीम को बधाई देता हूं. एम्स के निदेशक से बात कर राष्ट्रपति जी के स्वास्थ्य की जानकारी ली. उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.'
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
The President of India, Shri Ramnath Kovind has undergone a successful bypass surgery at AIIMS, Delhi.
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) March 30, 2021
I congratulate the team of Doctors for successful operation. Spoke to Director AIIMS to enquire about Rashtrapatiji's health. Praying for his well-being and speedy recovery.
राष्ट्रपति भवन के एक बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति की सर्जरी सफल रही और उनकी हालत स्थिर है. बयान के अनुसार, ‘‘राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद की मंगलवार सुबह (30 मार्च 2021) नई दिल्ली स्थित एम्स में हृदय संबंधी बाईपास सर्जरी हुई. सर्जरी सफल रही. उनकी हालत स्थिर है और वरिष्ठ चिकित्सकों की एक टीम उनकी सेहत पर करीबी नजर रख रही है.''
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं