विज्ञापन
This Article is From Jun 17, 2017

राष्ट्रपति पद के चुनाव में उम्मीदवारी के मसले पर सुषमा स्‍वराज ने दिया यह जवाब

हालांकि सत्‍ता पक्ष और विपक्ष में से किसी ने राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है.

राष्ट्रपति पद के चुनाव में उम्मीदवारी के मसले पर सुषमा स्‍वराज ने दिया यह जवाब
सुषमा स्‍वराज (फाइल फोटो)
  • मीडिया में राष्‍ट्रपति पद की रेस में सुषमा का नाम भी
  • सुषमा ने इसको अफवाह करार दिया
  • कहा-मैं विदेश मंत्री हूं.
नई दिल्ली: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शनिवार को इन रिपोर्टों का खंडन करते हुए उसे 'अफवाह' बताया कि वह राष्ट्रपति पद के चुनाव में एक दावेदार हैं. हालांकि सत्‍ता पक्ष और विपक्ष में से किसी ने राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है, इस पद के दावेदार के तौर पर सुषमा समेत अनेक लोगों के नाम चर्चा में हैं.

पत्रकारों ने जब विदेश मंत्री से पूछा कि क्या राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए उनके नाम पर गौर किया जा रहा है तो उन्होंने कहा, ''ये अफवाह हैं. मैं विदेश मंत्री हूं और आप मुझसे जो पूछ रहे हैं वह आंतरिक मामला है.'' राष्ट्रपति पद का चुनाव 17 जुलाई को होने वाला है. अगर जरूरत पड़ी तो मतों की गणना 20 जुलाई को होगी.

राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए नामांकन का पर्चा दाखिल करने की आखिरी तारीख 28 जून है. उम्मीदवार चुनावी रण से अपना नाम एक जुलाई तक वापस ले सकते हैं.



(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sushma Swaraj, President Election, President Election 2017
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com