चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ( Prashant Kishor)ने बुधवार को गोवा में कहा कि BJP अब 'कई दशकों तक' कहीं नहीं जाने वाली है, और राहुल गांधी के साथ समस्या यह है कि उन्हें इसका एहसास ही नहीं है. प्रशांत किशोर का राहुल गांधी पर यह 'हमला' इस बात का सबूत है कि कांग्रेस और गांधी परिवार के साथ उनकी बातचीत पूरी तरह खत्म हो चुकी है.सोशल मीडिया पर हाल के एक सवाल-जवाब सेशन के क्लिप में प्रशांत किशोर ने कहा कि आने वाले वर्षों में बीजेपी, भारतीय राजनीति के केंद्र में बनी रहेगी चाहे वह जीते या चाहे हार. ठीक उसी तरह जैसी स्थिति आजादी के बाद शुरुआती 40 वर्षों में कांग्रेस के लिए थी.
लोगों से मुखातिब होते हुए प्रशांत ने कहा,' बीजेपी भारतीय राजनीति का केंद्र बनने जा रही है...चाहे वह जीते या हारे. ऐसी ही स्थिति आजादी के बाद शुरुआती 40 वर्षों में कांग्रेस के लिए थी. एक बार यदि आप राष्ट्रीय स्तर पर 30 फीसदी से अधिक वोट हासिल कर लेते हैं तो आप यह लगभग तय होता है कि आप कहीं दूर नहीं जा रहे. इसलिए इन बातों में फंसने की जरूरत नहीं है कि लोग नाराज हो रहे है और वे मोदी (पीएम नरेंद्र मोदी) को बाहर कर देंगे. हो सकता है कि वे मोदी को बाहर भी दें लेकिन बीजेपी 'कहीं नहीं जाने वाली है.वह यही रहेंगी और इससे अगले कई दशकों तक इसका सामना करना होगा. '
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
Eventually, Prashant Kishor acknowledged that BJP will continue to be a force to reckon with in Indian politics for decades to come.
— Ajay Sehrawat (@IamAjaySehrawat) October 28, 2021
That's what @amitshai Ji declared way too earlier. pic.twitter.com/wqrqC3xzaZ
प्रशांत किशोर ने कहा, 'शायद सही समस्या राहुल गांधी के साथ है. वे सोचते हैं कि बस कुछ वक्त की बात है और लोग उन्हें ( बीजेपी को) उखाड़ फेंकेगे. यह नहीं होने जा रहा है. ' उन्होंने कहा कि जब तक आप मूल्यांकन नहीं करेंगे. आप उनकी (पीएम मोदी) ताकत को समझेंगे नहीं. तब तक उन्हें काउंटर नहीं कर सकते, पराजित नहीं कर सकते. बीजेपी के अजय सेहरावत उन लोगों में शामिल हैं जिन्होंने यह क्लिप ट्वीट की है. उन्होंने लिखा, 'आखिरकार प्रशांत किशोर ने स्वीकार कर लिया कि बीजेपी आने वाले दशकों में भारतीय राजनीति की शक्ति बनी रहेगी. यह अमित शाहजी ने बहुत पहले घोषित कर दिया था.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं