विज्ञापन
This Article is From Sep 10, 2019

थाने में फायरिंग का मामला: दो अधिकारी बर्खास्त, थानाधिकारी, एक हेडकॉस्टेबल व एक कॉस्टेबल निलंबित

पुलिस महानिदेशक भूपेंद्र सिंह ने सोमवार को बताया कि हेडकॉस्टेबल रामावतार एवं विजयपाल को बर्खास्त किया गया है.

थाने में फायरिंग का मामला: दो अधिकारी बर्खास्त, थानाधिकारी, एक हेडकॉस्टेबल व एक कॉस्टेबल निलंबित
प्रतीकात्मक चित्र
नई दिल्ली:

राजस्थान पुलिस ने अलवर जिले के बहरोड थाने में गत शुक्रवार को हुई फायरिंग में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करते हुए 2 हेडकॉस्टेबल को बर्खास्त कर दिया और एक पुलिस उप अधीक्षक, संबंधित थानाधिकारी, एक हेडकॉस्टेबल एवं एक कॉस्टेबल को निलंबित कर दिया है. पुलिस महानिदेशक भूपेंद्र सिंह ने सोमवार को बताया कि हेडकॉस्टेबल रामावतार एवं विजयपाल को बर्खास्त किया गया है. क्षेत्र में पूर्व में वृत्ताधिकारी रहे जनेश सिंह तंवर,वर्तमान थानाधिकारी सुगन सिंह, हेडकॉस्टेबल सुनील एवं कॉस्टेबल कृष्ण कुमार को निलंबित किया गया है.

दिल्ली: गश्त कर रहे पुलिसकर्मी पर लोगों ने किया हमला, हवा में फायरिंग करके बचाई जान, देखें VIDEO

वृत्ताधिकारी रामजीलाल को एपीओ किया गया है. उन्होंने बताया कि बहरोड थाना क्षेत्र के शेष सभी 69 पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है एवं उनके स्थान पर अन्य पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि पुलिस उप अधीक्षक अतुल साहु को बहरोड़ एवं नवाब खान को भिवाड़ी वृत्ताधिकारी पद पर लगाया गया है. उल्लेखनीय है कि गत छह सितम्बर को अपराधी प्रवृत्ति के करीब 10—15 लोग थाने में घुस गये थे और वे ए के—47 से अंधाधुंध फायरिंग कर कुख्यात अपराधी विक्रम गुर्जर उर्फ पपला गुर्जर :28: को लेकर फरार हो गये थे. 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan Police, Crime In Rajasthan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com