पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (फाइल फोटो)
कोलकाता:
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को कहा कि 1.8 अरब डॉलर के पंजाब नेशनल बैंक धोखाधड़ी को नोटबंदी के दौरान बढ़ावा मिला. उन्होंने घोटाले के पीछे की 'पूरी सच्चाई' का खुलासा करने की मांग की. ममता ने कहा, "यह बहुत बड़े घोटाले का सिर्फ एक छोर है. इस बड़े बैंक घोटाले को नोटबंदी के समय बढ़ावा मिला. नोटबंदी के दौरान बड़े स्तर पर धनशोधन हुआ. वे कौन लोग हैं, जो इसमें शामिल हैं. इसमें और भी बैंक शामिल हैं. पूरी सच्चाई सामने आनी चाहिए."
ममता ने इससे पहले पंजाब नेशनल बैंक धोखाधड़ी की व्यापक जांच की मांग की थी और कहा था कि वह लोगों का पैसा सुरक्षित होने तक केंद्र सरकार को छोड़ेंगी नहीं.
केंद्र पर फायनेंशियल रिसोल्यूशन एंड डिपॉजिट इंश्योरेंस (एफआरडीआई) विधेयक के जरिए बैंकों में जमा लोगों के धन हड़पने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने वित्त मंत्रालय को विधेयक को वापस लेने की मांग करते हुए पत्र लिखें हैं.
VIDEO: पीएनबी घोटाला : परत दर परत जारी है पड़ताल
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Mamata Banerjee, PNB Fraud