विज्ञापन
This Article is From Jul 13, 2020

पीएम मोदी ने गूगल के CEO सुंदर पिचाई के साथ की बातचीत, ट्वीट कर कही यह बात..

पीएम ने ट्वीट में लिखा-आज सुबह @sundarpichai के साथ एक फलदायी बातचीत हुई. हमने भारत के किसानों, युवाओं और उद्यमियों के जीवन को बदलने के लिए प्रौद्योगिकी की शक्ति के इस्‍तेमाल सहित कई मुद्दों पर चर्चा की.

पीएम मोदी ने गूगल के CEO सुंदर पिचाई के साथ की बातचीत, ट्वीट कर कही यह बात..
पीएम ने ट्वीट करके गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई के साथ अपनी बातचीत की जानकारी दी (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi)ने सोमवार को गूगल (Google) के भारतीय मूल के सीईओ सुंदर पिचाई (Sundar Pichai)से बातचीत की. पिचाई के साथ अपनी इस बातचीत की जानकारी पीएम मोदी ने खुद ट्वीट करके दी. उन्‍होंने लिखा-आज सुबह @sundarpichai के साथ एक फलदायी बातचीत हुई. हमने भारत के किसानों, युवाओं और उद्यमियों के जीवन को बदलने के लिए प्रौद्योगिकी की शक्ति के इस्‍तेमाल सहित कई मुद्दों पर चर्चा की.

एक अन्‍य ट्वीट में पीएम ने लिखा, 'बातचीत के दौरान सुंदर पिचाई और मैंने उस नई कार्यसंस्कृति के बारे में बात की जो COVID-19 के समय में उभर रही है. हमने उन चुनौतियों पर चर्चा की जो कोरोना वायरस की वैश्विक महामारी ने खेल जैसे क्षेत्रों में ला दी हैं. हमने डेटा सुरक्षा और साइबर सुरक्षा के महत्व के बारे में भी बात की.' पीएम ने लिखा कि शिक्षा, डिजिटल भुगतान जैसे क्षेत्रों में गूगल के प्रयासों के बारे में जानकर मुझे बेहद खुशी हुई है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Narendra Modi, Google, Sundar Pichai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com