- क्या केंद्र में होगा कैबिनेट विस्तार?
- पीएम मोदी ने मंत्रियों संग की बैठक
- कोविड पर हो रही केंद्र की आलोचना
संभावित कैबिनेट विस्तार की खबरों के बीच सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने चुनिंदा मंत्रालयों के प्रदर्शन की समीक्षा के लिए कई बैठकें की हैं. खासकर कोरोनावायरस (Coronavirus) की दूसरी लहर के दौरान यह मीटिंग की गईं. पीएम मोदी की आज (शुक्रवार) शाम गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) और BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) के साथ एक बैठक, मंत्रियों के प्रदर्शन की समीक्षा के आधार पर बड़े बदलावों का संकेत दे रही है.
अगले कुछ दिनों में एक बड़ी सामाजिक योजना की घोषणा की भी चर्चा है क्योंकि पार्टी उत्तर प्रदेश सहित अगले साल महत्वपूर्ण विधानसभा चुनावों के लिए तैयारी कर रही है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
इनसाइड स्टोरी : UP में सियासी घमासान की खबरों के बीच आज PM से मिलेंगे योगी, क्या है वजह?
प्रधानमंत्री ने गुरुवार को 7 मंत्रालयों के साथ अपने 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास पर पांच घंटे से अधिक समय तक बैठक की थी और कोविड संकट के दौरान उनके द्वारा किए गए कार्यों का आकलन किया. उन्होंने जिन केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की, उनमें धर्मेंद्र प्रधान, प्रकाश जावड़ेकर और हरदीप पुरी शामिल थे.
यह समीक्षा बैठक प्रधानमंत्री की घोषणा के कुछ दिनों बाद हुई है. पीएम मोदी ने हाल ही में देश को संबोधित करते हुए कहा था कि केंद्र राज्यों से टीकाकरण का नियंत्रण वापस ले रहा है और 21 जून से 18 से ऊपर के सभी लोगों को मुफ्त में टीके उपलब्ध कराएगा.
सूत्रों ने बताया कि मीटिंग कल शाम 5 बजे शुरू हुई थी और रात 10 बजे तक चली. जेपी नड्डा भी इस बैठक में मौजूद थे. सातों मंत्रालयों ने अपने द्वारा लिए गए फैसलों के बारे में पीएम मोदी को विस्तृत रूप से जानकारी दी. पेट्रोलियम मंत्रालय, इस्पात मंत्रालय, जल शक्ति मंत्रालय, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय, नागरिक उड्डयन मंत्रालय, भारी उद्योग मंत्रालय और पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय समीक्षाधीन थे.
PM मोदी से मुलाकात दिल्ली पहुंचे उद्धव ठाकरे, मराठा आरक्षण और टीकाकरण पर चर्चा की उम्मीद
आमतौर पर हर महीने कैबिनेट की बैठक के बाद मंत्रिपरिषद की बैठक होती है लेकिन इस बार स्वतंत्र रूप से यह बैठक हुई. भारत में कोविड की घातक दूसरी लहर और धीमी गति से टीकाकरण से निपटने के लिए पीएम मोदी की सरकार के खिलाफ आलोचनाओं को दूर करने के लिए बैठकें हो रही हैं.
VIDEO: योगी का दो दिन का दिल्ली दौरा, अमित शाह, नड्डा और पीएम मोदी से मिले
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं