प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों के काम की समीक्षा की. सूत्रों के मुताबिक, पीएम आवास पर 5 घंटे से भी अधिक समय तक मंत्रालयों की समीक्षा चलती रही. इस दौरान बीजेपी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भी मौजूद रहे. तकरीबन सात अलग-अलग मंत्रालयों के काम की समीक्षा की गई. इन मंत्रालयों ने कोरोना संकट काल में अपने कामकाज का ब्यौरा पीएम और पार्टी अध्यक्ष के सामने रखा. यह बैठक शाम पांच बजे शुरू हुई और रात दस बजे तक चली.
इन मंत्रालयों में पेट्रोलियम मंत्रालय, इस्पात मंत्रालय, जलशक्ति मंत्रालय, कौशल विकास मंत्रालय, नागरिक उड्डयन मंत्रालय शामिल हैं. आने वाले समय में किस तरह की योजनाएं इन मंत्रालयों के जरिए शुरू की जा सकती हैं, इस पर भी विस्तार से चर्चा की गई. संबंधित मंत्रालयों के कैबिनेट मंत्री जैसे पेट्रोलियम और इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, जल शक्ति मंत्री गजेंद्र शेखावत, भारी उद्योग व पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी आदि इस बैठक में शामिल रहे. सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में कुछ अन्य मंत्रालयों के कामकाज की भी इसी तरह समीक्षा की जाएगी.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं