- बंगाल में तेज होती सियासी सरगर्मियों के बीच प्रधानमंत्री मोदी का दौरा
- पीएम नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती से जुड़े समारोह में हिस्सा लेंगे
- प्रधानमंत्री असम में भूमि पट्टा आवंटन कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे
पीएम मोदी कल बंगाल और असम के दौरे पर रहेंगे. पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री नेताजी की जयंती के समारोह में शामिल होंगे. देश के प्रति नेताजी सुभाष चंद्र बोस की अदम्य भावना और निस्वार्थ सेवा का सम्मान करने और उन्हें याद करने के लिए सरकार ने देश की जनता विशेषकर युवाओं को प्रेरणा देने के लिए, हर साल 23 जनवरी को 'पराक्रम दिवस' के रूप में मनाने का फैसला किया है.
पीएम नेशनल लाइब्रेरी मैदान में एक प्रदर्शनी का भी उद्घाटन करेंगे. पश्चिम बंगाल के 200 पटुआ कलाकार 400 मीटर लंबे कैनवास पर चित्रकारी करेंगे. इसमें सुभाष चंद्र बोस के जीवन को दर्शाया जाएगा. नेताजी पर एक प्रोजेक्शन मैपिंग शो का भी उद्घाटन किया जाएगा. प्रधानमंत्री द्वारा एक स्मारक सिक्का और डाक टिकट भी जारी किया जाएगा.इस मौके पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम "Amra Nuton Jouboneri Doot" भी आयोजित किया जाएगा. मोदी इस पूरे कार्यक्रम में भाग लेने वाले कलाकारों और प्रतिभागियों से भी मुलाकात करेंगे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
प्रधानमंत्री सुबह 11 बजे असम में भूमि पट्टा वितरण समारोह में शामिल होंगे. दोपहर 3.30 बजे के करीब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता के नेताजी भवन का दौरा करेंगे. करीब 3.45 बजे वह नेशनल लाइब्रेरी में कलाकारों के साथ संवाद करेंगे. शाम 4.30 बजे प्रधानमंत्री विक्टोरिया मेमोरियल में पराक्रम दिवस के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे.
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बंगाल दौरा ऐसे वक्त हो रहा है, जब वहां चुनावी सरगर्मी बढ़ गई हैं. तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी शक्ति प्रदर्शन में जुटे हैं. बीजेपी ने बंगाल की हर विधानसभा सीट पर परिवर्तन यात्रा निकालने का फैसला किया है.
पीएम मोदी असम के शिवसागर भी जाएंगे
असम के शिवसागर में मोदी 1.06 लाख भूमि पट्टे आवंटित करने के प्रमाण पत्रों का वितरण करेंगे. असम के लोगों के भूमि अधिकारों की रक्षा के लिए राज्य सरकार यह नई भूमि नीति लाई है. असम में 2016 में 5.75 लाख भूमिहीन परिवार थे. वर्तमान सरकार ने मई 2016 से अब तक 2.28 लाख भूमि पट्टों / आवंटन प्रमाण पत्र वितरित किए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं