केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर पेट्रोलियम मंत्रालय की तरफ से इसके पीछे के कारणों की जानकारी दी गई है. पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंत्रिपरिषद की बैठक में अपने मंत्रालय की ओर से एक प्रजेंटेशन दिया. इसमें पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कीमतों के बढ़ने का कारण विस्तार से बताया गया. मंत्रालय की ओर से प्रजेंटेशन में केंद्र और राज्यों के बीच राजस्व के बंटवारे के बारे में जानकारी दी गई. वहीं, बैठक में स्वास्थ्य मंत्रालय और संसदीय कार्य मंत्रालय की ओर से भी प्रजेंटेशन दिया गया.
स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रजेंटेशन में कोविड के हालात, दवा और टीकाकरण अभियान की जानकारी दी गई. तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर ऑक्सीजन आपूर्ति बढ़ाने के लिए सरकार की ओर से उठाए गए कदमों की जानकारी भी दी गई. उधर, संसदीय कार्य मंत्रालय ने मॉनसून सत्र में आने वाले विधेयकों के बारे में जानकारी दी तथा विपक्ष की ओर से क्या मुद्दे उठाए जा सकते हैं, यह भी बताया गया.
-
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
NDTV वर्ल्ड समिट में गोल्ड, क्रिप्टो, डिजिटल पेमेंट पर दिग्गजों के साथ चर्चा -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद
मंत्रिमंडल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी मंत्रियों से कहा कि मानसून सत्र में पूरी तैयारी से जाएं. पीएम ने कहा कि सभी विषयों पर सरकार का पक्ष मजबूती के साथ रखें. उन्होंने कहा कि सभी मंत्रियों को संसद और अपने मंत्रालयों के नियमों की ठीक से जानकारी होनी चाहिए. इसकी पूरी तैयारी कर लें. संसद में मंत्रालयों के जवाब भले ही राज्यमंत्री दें. लेकिन वरिष्ठ मंत्रियों की जवाबदेही रहेंगी. पीएम ने कहा कि सभी मंत्री संसद में रॉस्टर ड्यूटी के समय मौजूद रहें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं