विज्ञापन
This Article is From May 05, 2016

पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से नहीं किया बीए : अरविंद केजरीवाल

पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से नहीं किया बीए : अरविंद केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल की फाइल तस्वीर
नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी पर बड़ा आरोप लगाया। केजरीवाल ने कहा कि पीएम ने दिल्ली यूनिवर्सिटी ने से बीए नहीं की है, यूनिवर्सिटी के पास इसका कोई रिकॉर्ड नहीं है।

केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, "दिल्ली यूनिवर्सिटी ने पीएम की डिग्री से जुड़े रिकॉर्ड दिखाने से मना कर दिया है। क्यों? मेरी जानकारी है कि उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से कोई बीए नहीं की है। यूनिवर्सिटी के पास कोई रिकॉर्ड नहीं है। कुछ अखबारों में छपी पीएम की डिग्री फर्जी है।"

'आप' का आरोप पीएम की बीए की डिग्री फर्जी
दरअसल सीएम केजरीवाल के पीएम मोदी पर इस हमले से पहले आम आदमी पार्टी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाते हुए दावा किया कि पीएम मोदी की बीए की डिग्री फर्जी है और वो कभी दिल्ली विश्वविद्यालय में नहीं पढ़े।

'बीए की डिग्री फर्जी तो एमए कैसे किया'
आम आदमी पार्टी के नेता आशीष खेतान ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के अधिकारीयों से करीब एक घंटे की मुलाकात के बाद कहा, "मोदी जी की डिग्री फर्जी है। अखबार में दिखाई गई डिग्री फर्जी है। ना मोदी जी का यहां कभी एडमिशन हुआ, ना वो कभी दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़े और जब उनकी बीए की डिग्री ही फर्जी है, तो वो किसी यूनिवर्सिटी से एमए कैसे कर सकते हैं।'

'आप' नेता डिग्री देखने यूनिवर्सिटी गए थे
दरअसल बीते हफ्ते केंद्रीय सूचना आयोग ने पीएम मोदी की बीए की डिग्री की जानकारी केजरीवाल को देने का आदेश दिया था, लेकिन जब जानकारी केजरीवाल को नहीं मिली तो पार्टी के नेता केजरीवाल की आधिकारिक चिट्ठी लेकर पीएम मोदी की डिग्री देखने यूनिवर्सिटी पहुंचे।

करीब एक घंटे की बैठक के बाद आम आदमी पार्टी नेता बाहर आए और आशीष खेतान ने कहा, "केंद्रीय सूचना आयोग के आदेश के बावजूद दिल्ली यूनिवर्सिटी ने हमें रिकॉर्ड दिखाने से मना कर दिया और कहा कि आप पीएमओ से जानकारी ले लीजिए।"
लेखक के बारे में
img
Ketki Angre and Sharad Sharma
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
नरेंद्र मोदी, नरेंद्र मोदी की डिग्री, अरविंद केजरीवाल, डीयू, दिल्ली विश्वविद्यालय, Narendra Modi, Narendra Modi Degree, Arvind Kejriwal, DU
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com