- देश मना रहा 72वां गणतंत्र दिवस
- पीएम मोदी ने दी देशवासियों को बधाइयां
- नेशनल वॉर मेमोरियल पर दी श्रद्धांजलि
72nd Republic Day : आज भारत अपना 72वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं. पीएम ने एक ट्वीट के माध्यम से कहा, 'देशवासियों को गणतंत्र दिवस की ढेरों शुभकामनाएं. जय हिंद!' परेड सेरेमनी की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेशनल मेमोरियल वॉर पर श्रद्धांजलि देने के साथ करेंगे.
देशवासियों को गणतंत्र दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। जय हिंद!
— Narendra Modi (@narendramodi) January 26, 2021
Wishing all the people of India a Happy #RepublicDay. Jai Hind!
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
इस बार के परेड को लेकर तैयारियां की गई हैं. कोरोनावायरस के चलते परेड काफी अलग होने वाली है. राजपथ पर होने वाली परेड में हमेशा की तरह सैन्य ताकत, सांस्कृतिक विविधता और सामाजिक समरसता की झलक दिखाई देगी. हालांकि, मार्चिंग दलों और जवानों की संख्या कम होगी. झांकियां भी कम रखी गई हैं.
परेड में हर साल शामिल होने वाले लोगों की संख्या को भी कम कर दिया गया है. यह संख्या लगभग 1.15 लाख लोगों से घटाकर 25,000 पर कर दिया गया है.
बता दें कि कोरोनावायरस और किसानों की ट्रैक्टर रैली के बीच इस बार का गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है. राजधानी में दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की है. वहीं, राजपथ की परेड को देखते हुए शहर में कई अहम जगहों पर, जैसे- ITO, यमुना ब्रिज और कई दूसरी जगहों पर पुलिस की बैरिकेडिंग की गई है.
किसानों की रैली परेड के बाद होने वाली है, जिसे देखते हुए भी सुरक्षा बढ़ाई गई है. किसान संगठनों ने दिल्ली पुलिस की अनुमति ली है और पुलिस के साथ बैठकें करके रैली का रूट तय किया गया है. रैली की सुरक्षा की चिंता इसलिए भी है क्योंकि पुलिस सूत्रों के हवाले से खबर आई थी कि इस रैली को बदनाम करने की साजिशें हो रही हैं और व्यवधान डालने की तैयारियां हैं, जिसे लेकर खुफिया एजेंसियां सतर्क हैं.
(ANI से इनपुट के साथ)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं