विज्ञापन
This Article is From Aug 28, 2017

पीएम नरेंद्र मोदी ने दी बधाई, कहा- जनधन योजना गरीबों के लिए ऐतिहासिक पहल

पीएम ने कहा, "आज जनधन योजना को तीन साल पूरे हो गए. मैं करोड़ों लोगों खास तौर से गरीबों को बधाई देता हूं, जिन्हें इस पहल से फायदा पहुंचा."

पीएम नरेंद्र मोदी ने दी बधाई, कहा- जनधन योजना गरीबों के लिए ऐतिहासिक पहल
पीएम मोदी (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को जनधन योजना के तीन साल पूरे होने पर इसके लाभार्थियों को बधाई दी. मोदी ने इस योजना को गरीबों के लिए ऐतिहासिक पहल बताया.

पढ़ें- प्रधानमंत्री जनधन योजना : रूपे कार्डधारकों के 1,767 दुर्घटना बीमा दावों का हुआ निपटान

उन्होंने कहा, "आज जनधन योजना को तीन साल पूरे हो गए. मैं करोड़ों लोगों खास तौर से गरीबों को बधाई देता हूं, जिन्हें इस पहल से फायदा पहुंचा."

मोदी ने अपने कार्यालय द्वारा जारी बयान में कहा, "जनधन क्रांति गरीबों, दलितों व हाशिए के लोगों को वित्तीय मुख्यधारा में लाने का एक ऐतिहासिक आंदोलन है." मोदी ने कहा, "जनधन योजना, सामाजिक सुरक्षा योजना, मुद्रा व स्टैंडअप इंडिया के जरिए हमने लाखों आकांक्षाओं को पंख दिए हैं."


उन्होंने कहा, "हमारा प्रयास गरीबों व हाशिए के लोगों के जीवन में गुणात्मक व परिवर्तनकारी बदलाव लाना है, जिसे मजबूती के साथ जारी रखा है."
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jan Dhan Accounts
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com