प्रधानमंत्री मोदी ने की श्रीलंकाई क्रिकेटर मुथैया मुरलीधरन की तारीफ (फाइल फोटो)
- तमिल समुदाय को मुरलीधरन की कड़ी मेहनत के लिए भी दी बधाई
- मुरलीधरन सर्वाधिक टेस्ट और वनडे विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं
- मुरलीधरन का जन्म कैंडी के एक तमिल परिवार में हुआ था.
नई दिल्ली:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को श्रीलंका और भारत में तमिल लोगों के योगदान की तारीफ करते हुए कहा कि इस समुदाय ने दुनिया को महान क्रिकेटर मुथैया मुरलीधरन और राष्ट्रीय नायक ‘पुराच्ची तलाइवर’ एमजीआर जैसे तोहफे दिए हैं. श्रीलंका में भारतीय मूल के तमिल समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि वे दुनिया की सबसे पुरानी मौजूद भाषाओं में से एक बोलते हैं और यह गर्व की बात है कि उनमें से कई सिंहाला भी बोलते हैं.
उन्होंने तमिल समुदाय को उनकी कड़ी मेहनत और दोनों देशों के लिए योगदान के लिए भी बधाई दी. उन्होंने कहा ,‘‘ हमें आपके पूर्वज याद है जो दृढ़ इच्छाशक्ति और साहस वाले थे, जिन्होंने भारत से तत्कालीन सिलोन तक अपना जीवन सफर शुरू किया."
उन्होंने कहा, "आधुनिक दौर में तमिल समुदाय ने दुनिया को महान क्रिकेटर मुथया मुरलीधरन और एमजी रामचंद्रन दिए, जिन्हें एमजीआर बुलाया जाता है.’’ श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर मुरलीधरन सर्वाधिक टेस्ट और वनडे विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. उनका जन्म कैंडी के एक तमिल परिवार में हुआ था. उन्होंने 2005 में चेन्नई की एक लड़की से शादी की थी.
गौरतलब है कि महान क्रिकेटर मुरलीधरन ने पहले वनडे क्रिकेट को अलविदा कहा था, उसके बाद 22 जुलाई 2010 में अपने अंतिम टेस्ट मैच की अपनी अंतिम गेंद पर अपना 800वां और अंतिम विकेट लेकर टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था. अब वह तमिल यूनियन क्रिकेट और एथलेटिक क्लब के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं और इंडियन प्रीमियर लीग के 2010 सीजन तक चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़े हुए थे.
(इनपुट एजेंसियों से भी)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Sri Lankan Cricketer, Muttiah Muralitharan, Prime Minister Narendra Modi