विज्ञापन
This Article is From Oct 11, 2011

पीएम ने हज़ारे से कहा, सशक्त लोकपाल को प्रतिबद्ध

प्रधानमंत्री ने अन्ना से वादा किया कि उनकी सरकार एक सशक्त लोकपाल कानून बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने गांधीवादी अन्ना हज़ारे से वादा किया है कि उनकी सरकार एक सशक्त लोकपाल कानून बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और निकट भविष्य में ऐसा कर लिया जाएगा। सिंह ने हज़ारे के 21 सितंबर के पत्र के जवाब में उन्हें खत भेजकर कहा, जैसा कि आप जानते हैं, हम एक सशक्त लोकपाल कानून बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और हमें उम्मीद हैं कि निकट भविष्य में हम इसमें सफल हो जाएंगे। प्रधानमंत्री ने जनलोकपाल के लिए आंदोलन चला रहे सामाजिक कार्यकर्ता से कहा कि इसके अलावा सरकार भ्रष्टाचार से लड़ने और शासन में सुधार लाने के लिए एक व्यापक एजेंडे पर भी काम कर रही है। सिंह ने हज़ारे को बताया कि इसमें कई कानूनी, कार्यकारी और तकनीकी पहल को शामिल किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा, लोकपाल की स्थापना इस व्यापक एजेंडे का ही एक हिस्सा है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पीएम, हज़ारे, लोकपाल
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com