विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From May 29, 2015

प्रदीप कुमार सिन्हा नए कैबिनेट सचिव नियुक्त, 13 जून को संभालेंगे पद

Read Time: 2 mins
प्रदीप कुमार सिन्हा नए कैबिनेट सचिव नियुक्त, 13 जून को संभालेंगे पद
नए कैबिनेट सचिव प्रदीप कुमार सिन्‍हा की फाइल फोटो
नई दिल्ली: ऊर्जा सचिव प्रदीप कुमार सिन्हा को शुक्रवार को देश का अगला कैबिनेट सचिव नियुक्त किया गया है। वह अजित सेठ का स्थान लेंगे, जो पिछले चार सालों से इस पद पर कार्यरत हैं।

सिन्हा भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1977 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के अधिकारी हैं। उन्हें कैबिनेट सचिवालय में विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) के रूप में काम संभालने को कहा गया है।

एक सरकारी विज्ञप्ति के मुताबिक सिन्हा 13 जून को औपचारिक रूप से कैबिनेट सचिव के रूप में अपना नया कार्यभार संभालेंगे। विज्ञप्ति के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अगले कैबिनेट सचिव के रूप में पी.के. सिन्हा की नियुक्ति को अपनी मंजूरी दे दी। उनकी नियुक्ति 13 जून से प्रभावी होगी।

सिन्हा जुलाई 2013 से ऊर्जा मंत्रालय में सचिव के रूप में काम कर रहे हैं। वह इससे पहले जहाजरानी मंत्रालय में भी सचिव रह चुके हैं। सिन्हा केन्द्र और उत्तर प्रदेश सरकार में अनेक महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं।

भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1974 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के अधिकारी अजित सेठ 14 जून 2011 को कैबिनेट सचिव बने थे। उनका दो साल का नियत कार्यकाल 13 जून 2013 तक था। यूपीए सरकार ने उनके कार्यकाल में एक साल का विस्तार दिया था। फिर मोदी सरकार ने छह छह महीने का दो बार सेवा विस्तार दिया।

कैबिनेट सचिवालय सीधे प्रधानमंत्री की देखरेख के अधिन होता है। कैबिनेट सचिव इसके प्रशासनिक मुखिया होते हैं। इसके साथ ही वह सिविल सेवा बोर्ड के भी पदेन अध्यक्ष होते हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
शराब नीति केस: अब CBI की गिरफ्त में अरविंद केजरीवाल, ट्रायल कोर्ट ने 3 दिन की रिमांड पर भेजा
प्रदीप कुमार सिन्हा नए कैबिनेट सचिव नियुक्त, 13 जून को संभालेंगे पद
BSP सुप्रीमो मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को फिर बनाया अपना उत्तराधिकारी
Next Article
BSP सुप्रीमो मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को फिर बनाया अपना उत्तराधिकारी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;