विज्ञापन
This Article is From May 22, 2021

Petrol, Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल के मोर्चे पर आम आदमी को राहत, चेक करें आपके शहर में क्या है रेट

Petrol Diesel Prices Today: इस महीने में अब तक 11 बार ईंधन के दामों में बढ़ोतरी की गई है, जिसके साथ ही देश में पेट्रोल और डीजल के दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए हैं.

Petrol, Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल के मोर्चे पर आम आदमी को राहत, चेक करें आपके शहर में क्या है रेट
Petrol Diesel Prices: मुंबई में 100 रुपये के करीब पहुंचा पेट्रोल (प्रतीकात्मक तस्वीर)
  • आज नहीं बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम
  • कीमतों में स्थिरता के बावजूद रिकॉर्ड ऊंचाई पर ईंधन की कीमतें
  • कई जगहों पर 100 रुपये के पार बिक रहा है पेट्रोल
नई दिल्ली:

Petrol Diesel Prices Today: घरेलू स्तर पर पेट्रोल-डीजल के मोर्चे पर आज आम लोगों को थोड़ी राहत मिली. सरकारी तेल कंपनियों ने शनिवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि नहीं की. जिसके बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 93.04 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 83.80 रुपये लीटर के पूर्वस्तर पर है. इससे पहले, शुक्रवार को पेट्रोल के दाम में 19 पैसे जबकि डीजल के भाव में 29 पैसे का इजाफा किया गया था. इस महीने में अब तक 11 बार ईंधन के दामों में बढ़ोतरी की गई है, जिसके साथ ही देश में पेट्रोल और डीजल के दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए हैं.

तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के मुताबिक, मुंबई में एक लीटर पेट्रोल का दाम 99.32 रुपये जबकि एक लीटर डीजल की कीमत 91.01 रुपये है. मुंबई में पेट्रोल का भाव 100 रुपये के करीब पहुंच गया है. वहीं, कोलकाता में पेट्रोल और डीजल क्रमश: 93.11 रुपये और 86. 64 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में क्रमश: 94.71 रुपये और 88.62 रुपये प्रति लीटर हैं.

100 के पार पहुंचा पेट्रोल 
पेट्रोल की कीमत पहले ही राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में 100 रुपये के स्तर को पार कर गई है. उनमें मध्य प्रदेश का भोपाल और अनुपपुर, राजस्थान के श्रीगंगानगर और महाराष्ट्र के परभनी शामिल हैं. राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल 104 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.62 रुपये प्रति लीटर की दर से मिल रहा है, जो देश में सबसे अधिक है. स्थानीय करों और मालभाड़े के चलते देश के अलग-अलग हिस्सों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में अंतर रहता है.

कच्चा तेल वायदा कीमतों में गिरावट
कारोबारियों द्वारा अपने सौदों के आकार को घटाने के कारण वायदा कारोबार में शुक्रवार को कच्चा तेल की कीमत 15 रुपये की गिरावट के साथ 4,535 रुपये प्रति बैरल रह गयी. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चातेल के जून डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 15 रुपये अथवा 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,535 रुपये प्रति बैरल रह गई जिसमें 5,315 लॉट के लिए कारोबार हुआ. 

ऐसे चेक करें पेट्रोल-डीजल का रेट 
आप एक SMS के जरिए हर रोज अपने फोन से ही पेट्रोल-डीजल की कीमतें जान सकते हैं. इसके लिए आप इंडियन ऑयल SMS सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर RSP<स्पेस>पेट्रोल पंप डीलर कोड लिखकर मैसेज भेजना होगा. डीलर का कोड आप इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं.

वीडियो: अर्थशास्त्री किरीट पारेख बोले- GST के दायरे में आएं पेट्रोल-डीजल, बताई ये वजह

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Petrol Diesel Price, Petrol And Diesel Price
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com