विज्ञापन

Petrol Diesel Prices: कच्‍चे तेल के दाम गिरे, पेट्रोल-डीजल आज क्‍या भाव है, यहां चेक कीजिए प्रमुख शहरों में दाम

Petrol Diesel Rates Today 26 August: कच्‍चे तल के दाम में मामूली गिरावट के बीच देश के अलग-अलग शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम अलग-अलग बने हुए हैं. यहां चेक कीजिए प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें क्‍या हैं.

Petrol Diesel Prices: कच्‍चे तेल के दाम गिरे, पेट्रोल-डीजल आज क्‍या भाव है, यहां चेक कीजिए प्रमुख शहरों में दाम
Petrol Diesel Latest Rates: कच्‍चे तेल में तेजी के बीच आज क्‍या हैं पेट्रोल-डीजल के भाव? यहां जान लीजिए अलग-अलग शहरों के रेट्स
(NDTV File Photo)

Petrol Prices Diesel Rates Today: मिडिल ईस्‍ट में जारी अनिश्चितताओं के बीच कच्‍चे तेल की कीमतों में हल्‍की गिरावट देखी जा रही है. बुधवार को ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में 85.26 डॉलर/बैरल के भाव पर ट्रेड करता दिखा, जबकि WTI कच्‍चा तेल 80.33 डॉलर/बैरल के भाव पर कारोबार करता‍ दिखा. जियोपॉलिटिकल अनिश्चितता का असर मार्केट की धारणा पर बना हुआ था. इससे पहले मंगलवार को तेल की कीमतों में 3% से ज्‍यादा की गिरावट देखी गई थी, जब अमेरिका ने ईरान पर दबाव बनाने के लिए मिलिट्री स्ट्राइक के बजाय आर्थिक प्रतिबंध लगाने का फैसला किया.

इधर, भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बहुत मामूली बदलाव देखे जा रहे हैं. कई शहरों में कल और आज के दाम में कुछ पैसों का अंतर दिखा है. क्रूड के दाम अगर बढ़े तो भारत के लिए, जो अपनी क्रूड ऑयल की जरूरतों का 85% से ज्‍यादा आयात करता है, आयात बिल बढ़ सकता है और महंगाई का दबाव भी बढ़ सकता है. क्रूड की ऊंची कीमतों से घरेलू स्तर पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में और बदलाव की संभावना भी बढ़ सकती है. फिलहाल स्थिति स्थिर है. 

देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल के दाम

  • दिल्ली में पेट्रोल के दाम 102.12 रुपये/ लीटर
  • कोलकाता में पेट्रोल के दाम 113.43 रुपये/ लीटर
  • मुंबई में पेट्रोल के दाम 111.12 रुपये/ लीटर
  • चेन्नई में पेट्रोल के दाम 107.75 रुपये/ लीटर
  • हैदराबाद में पेट्रोल के दाम 115.69 रुपये/ लीटर
  • बेंगलुरु में पेट्रोल के दाम 110.93 रुपये/ लीटर

देश के प्रमुख शहरों में डीजल के दाम

  • दिल्ली में डीजल के दाम 95.20 रुपये/ लीटर
  • कोलकाता में डीजल के दाम 99.78 रुपये/ लीटर
  • मुंबई में डीजल के दाम 97.78 रुपये/ लीटर
  • चेन्नई में डीजल के दाम 99.57 रुपये/ लीटर
  • हैदराबाद में डीजल के दाम 103.82 रुपये/ लीटर
  • बेंगलुरु में डीजल के दाम 98.79 रुपये/ लीटर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Petrol Diesel Rates, Petrol Diesel All Cities, Petrol Diesel Prices Cut Or Not By Govt, Crude Oil Prices
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com