Fuel Rates Today : शुक्रवार यानी 14 मई, 2021 को पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर से बढ़ोतरी हो गई है. मई में 14 दिनों में कुल आठ दिन रिटेल फ्यूल में बढ़ोतरी आई है. पिछले दो महीनों से स्थिरता देख रहे फ्यूल में क्रूड के दामों में गिरावट आने के बावजूद शुक्रवार को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने दाम बढ़ाए हैं. आज पेट्रोल 29 और डीजल 34 पैसे महंगा हुआ है.
ईंधन तेल के दामों में लगातार बढ़ोतरी से पेट्रोल के दाम दिल्ली और मुंबई में रिकॉर्ड हाई पर चल रहे हैं. वहीं, देश के कई इलाकों में पेट्रोल 100 के पार पहुंच गया है. मध्य प्रदेश के भोपाल और अनुपपुर, राजस्थान के श्रीगंगानगर और महाराष्ट्र के परभनी में पेट्रोल 100 के पार चल रहा है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
क्या हैं आज के दाम
आज के बदलाव के बाद अब दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 92.34 रुपए प्रति लीटर हो गई है. वहीं, डीजल 82.95 रुपए प्रति लीटर हो गया है.
मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल 98.65 रुपए प्रति लीटर हो चुका है और डीजल 90.11 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. चेन्नई में पेट्रोल 94.09 रुपए प्रति लीटर और डीजल 87.81 रुपए प्रति लीटर डीजल बिक रहा है. वहीं कोलकाता में पेट्रोल 92.44 रुपए और डीजल की कीमत 85.79 रुपए प्रति लीटर हो गई है.
भोपाल में पेट्रोल 100.38 रुपए प्रति लीटर और डीजल 91.31 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. डीजल यहीं सबसे ज्यादा महंगा है. लखनऊ में भी पेट्रोल 90 के पार हो गया है. पेट्रोल 90.18 और डीजल 83.33 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है.
ऐसे चेक करें अपने शहर में फ्यूल की कीमत
देश में हर रोज सुबह 6 बजे तेल के दामों को रिवाइज़ किया जाता है क्योंकि क्रूड ऑयल की कीमतों और विदेशी मुद्रा की दरों के हिसाब से देश में हर रोज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. ये नई कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे से देश के हर पेट्रोल पंप पर लागू हो जाती हैं.
आप एक SMS के जरिए हर रोज अपने फोन से ही पेट्रोल-डीजल की कीमतें जान सकते हैं. इसके लिए आप इंडियन ऑयल SMS सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेज सकते हैं. आपका मैसेज कुछ ऐसा होगा- RSP<स्पेस>पेट्रोल पंप डीलर कोड.
अपने इलाके का RSP कोड आप साइट पर जाकर चेक कर सकते हैं. यह मैसेज भेजने का बाद आपके फोन में लेटेस्ट फ्यूल प्राइस की जानकारी आ जाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं