विज्ञापन
This Article is From Oct 01, 2019

पेट्रोल - डीजल के दामों में लगातार दूसरे दिन हुई बढ़ोतरी

कच्चे तेल का भाव अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोमवार को तकरीबन तीन फीसदी टूटा और ब्रेंट क्रूड का दाम 60 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया है.

पेट्रोल - डीजल के दामों में लगातार दूसरे दिन हुई बढ़ोतरी
प्रतीकात्मक चित्र
नई दिल्ली:

पेट्रोल और डीजल के दाम में फिर लगातार दूसरे दिन बढ़ोतरी हुई है. दाम में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन की वृद्धि के बाद पेट्रोल दिल्ली में 74.61 रुपये लीटर हो गया है, जोकि पिछले साल 25 नवंबर के बाद का सबसे ऊंचा भाव है. देश की राजधानी में डीजल 67.49 रुपये प्रति लीटर हो गया है. उधर, कच्चे तेल का भाव अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोमवार को तकरीबन तीन फीसदी टूटा और ब्रेंट क्रूड का दाम 60 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया है. तेल विपणन कंपनियों ने मंगलवार को पेट्रोल के दाम में दिल्ली में 19 पैसे जबकि कोलकाता और मुंबई में 13 पैसे और चेन्नई में 14 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतीर हुई. डीजल दिल्ली में 16 पैसे, कोलकाता में 10 पैसे, मुंबई में 12 पैसे और चेन्नई में 11 पैसे लीटर महंगा हो गया है.

मुंबई में 80 रुपये लीटर हुआ पेट्रोल, लगातार दूसरे दिन बढ़े तेल के दाम

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमश: 74.61 रुपये, 77.23 रुपये, 80.21 रुपये और 77.50 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. चारों महानगरों में डीजल के दाम भी बढ़कर क्रमश: 67.49 रुपये, 69.85 रुपये, 70.76 रुपये और 71.30 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक मसलों को लेकर टकराव के कारण चीन की अर्थव्यवस्था में सुस्ती आने की रिपोर्ट के बाद पिछले कारोबारी सत्र में इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज पर ब्रेंट क्रूड का दिसंबर डिलीवरी अनुबंध 2.88 फीसदी की गिरावट के साथ 59.41 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ. ब्रेंट क्रूड का दाम करीब एक महीने के बाद 60 डॉलर प्रति बैरल के नीचे बंद हुआ. इससे पहले तीन सितंबर को ब्रेंट क्रूड का भाव 58.26 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ था. हालांकि उसके बाद मंगलवार को तेजी लौटी, लेकिन भाव 60 डॉलर के नीचे ही बना हुआ था.
 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Petrol And Diesel Price, Hike In Petrol And Diesel Price
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com