- एक यात्री ने मंगलवार की शाम को जबरन दरवाजा खोलने का प्रयास किया
- घटना के समय विमान उड़ान भरने के लिए रनवे पर चल पड़ा था
- पार्किंग एरिया में ले आए और यात्री को विमान से उतार दिया गया
इंडिगो (IndiGo) की दिल्ली-जेद्दाह उड़ान में एक यात्री ने मंगलवार की शाम को जबरन दरवाजा खोलने का प्रयास किया. घटना के समय विमान उड़ान भरने के लिए रनवे पर चल पड़ा था कि उसी दौरान यह घटना हुई. इसके चलते विमान के कैप्टन विमान को पार्किंग एरिया में ले आए और यात्री को विमान से उतार दिया गया. एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि इस ‘उपद्रवी स्थिति' में शामिल रहे पुरूष यात्री और एक अन्य यात्री को विमान से उतार दिया गया और उसके बाद करीब दो घंटे की देरी से विमान दिल्ली हवाई अड्डे से रवाना हुआ.
अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर से आई एक कनेक्टिंग फ्लाइट के 110 यात्रियों का समूह इस ए 321 विमान में सफर कर रहा था. उनके दो यात्रियों को बोर्डिंग गेट पर ही उतार दिया गया, क्योंकि उन्होंने अपने बोर्डिंग पास गुम कर दिए थे. उन्होंने बताया, ‘विमान के रवाना होने के समय, इस समूह के मुखिया ने मांग की कि समूह के उन दो सदस्यों को भी विमान में सवार होने दिया जाए. चालक दल ने उन्हें रोका और उन्हें अपनी सीट पर बैठने के लिए राजी किया, लेकिन विमान में सवार यात्री चिल्लाया और उसने दरवाजे को खोलने की कोशिश की.'
-
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026 : रोहतक से लंदन तक का सफर, मां-बेटे की जोड़ी ने सुनाई संघर्ष और सफलता की कहानी -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब
VIDEO: कुणाल कामरा ने IndiGo को भेजा नोटिस
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं