संसद में कांग्रेस और विपक्षी दलों के हंगामे और सदन की कार्यवाही को लेकर गलत बयानबाजी करने को लेकर संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी जमकर बरसे. उन्होंने कांग्रेस और बाकी विपक्षी दलों पर राज्यसभा की कार्यवाही के बारे में गलत बयानबाजी करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि विपक्ष ने सदन की कार्यवाही नहीं चलने दी, ये पूरे देश ने देखा है. विपक्ष सरकार पर अनुशासनहीनता का आरोप लगा रहा है, जबकि देश ने देखा है कि किस तरह से विपक्ष ने अनुशासनहीनता की है.
प्रल्हाद जोशी ने कहा कि विपक्ष के कुछ सदस्यों ने लोकतंत्र के मंदिर को सड़क की लड़ाई में तब्दील कर दिया. विपक्ष के व्यवहार से दुखी सभापति ने गतिरोध तोड़ने के लिए विपक्ष के नेताओं से बात की. लेकिन विपक्ष अलग-अलग आवाज में बोलता रहा. विपक्ष का इरादा साफ था कि वे सदन नहीं चलने देना चाह रहे थे. जयराम रमेश ने जिस तरह से राज्यसभा के सभापति और संवैधानिक पद पर सवाल उठाए, वे न सत्य है बल्कि लोकतंत्र के लिए भी ठीक नहीं है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि विपक्ष से हमारी अपील है कि वे विपक्ष की अपनी भूमिका को गरिमा के साथ स्वीकार करें. लोकतंत्र के मर्यादित व्यवहार में सहयोग करें और तथ्यात्मक और नैतिक रूप से गलत बयान न दें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं