विज्ञापन
8 years ago
नई दिल्ली:

Parliament winter session live update: लोकसभा में राफेल राफेल मामले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आरोपों को 'झूठा' और यूपीए सरकार पर देश की सुरक्षा से समझौता करने का आरोप लगाते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने जेपीसी की मांग ठुकरा दी. जेटली ने लोकसभा में कहा कि कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें स्वभाविक रूप से सच्चाई नापसंद होती है. उन्हें सिर्फ पैसे का गणित समझ में आता है, देश की सुरक्षा का नहीं. जेपीसी की मांग को खारिज करते हुए जेटली ने कहा कि इसमें संयुक्त संसदीय समिति नहीं हो सकती है, यह नीतिगत विषय नहीं है. यह मामला सौदे के सही होने के संबंध में है. सुप्रीम कोर्ट में यह सही साबित हुआ है. उन्होंने कहा कि जेपीसी में दलगत राजनीति का विषय आता है. बोफोर्स मामले में जेपीसी ने कहा था कि इसमें कोई रिश्वत नहीं दी गई. अब वहीं लोग जेपीसी की मांग कर रहे हैं, ताकि एक स्वच्छ सरकार के खिलाफ मामला गढ़ने का मौका मिल सके. राफेल विमान सौदा मुद्दे पर लोकसभा में चर्चा में हस्तक्षेप करते हुए जेटली ने कहा, 'यह एक ऐसा मामला है, जिसमें पहले से लेकर अंतिम शब्द तक.. जो भी बोला गया, पूरी तरह से झूठ है.' उधर संसद की कार्यवाही में बाधा पहुंचाने के आरोप में AIADMK के 26 सांसदों को लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने 5 दिन क लिए सस्पेंड कर दिया और संसद की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी. स्पीकर सुमित्रा महाजन ने इसके साथ-साथ कांग्रेस सांसदों को सदन की कार्यवाही में बाधा पहुंचाने के लिए फटकार भी लगाई. उन्होंने कहा कि संसद में ऐसा बर्ताव शोभनीय नहीं है.

 

BJP मंत्री के हवाले से कांग्रेस का दावा: CM पर्रिकर ने कहा मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता, मेरे बेडरूम में हैं राफेल के कागजात

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Parliament Winter Session Day 13 Live Updates, Parliament Winter Session, Triple Talaq Bill At Rajya Sabha, Triple Talaq Bill In Parliament, Rafale, Rahul Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com