विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्ली:

Parliament Winter Session : राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही को सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया है. वहीं लोकसभा में आज भी विपक्ष ने खूब हंगामा किया. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का हंगामे पर चेतावनी देते हुए कहा कि हंगामे से लोकसभा में कोई घटना घटी तो जिम्मेदारी आपकी होगी. साथ ही लोकसभा की संपत्ति को नुकसान पहुंचा तो इसकी भी जिम्मेदारी आपकी ही होगी. 

वहीं केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने विपक्ष के हंगामे पर एनडीटीवी से कहा कि आप मॉक पार्लियामेंट करेंगे, लेकिन ओरिजिनल पार्लियामेंट में नहीं आएंगे. यह कैसा मजाक है . हमारी कोशिश है कि हम विपक्ष को साथ लेकर बिल पारित कराएं. इस मनगढ़ंत मंडली में मुल्क की पार्टी को मोहल्ले की पार्टी बना दिया है. वह मनगढ़ंत मुद्दे करते हैं, लेकिन पढ़ते नहीं. सुबह एक मुद्दा लाते हैं, शाम तक वह छूमंतर हो जाता है.

राज्यसभा के निलंबित सांसदों ने गांधी प्रतिमा के सामने जन संसद लगाई . इसमे मॉक पार्लियामेंट हुआ . सदन जैसे नारे लगाए गए. इस दौरान सांसदों ने अपनी बात रखी . सांसदों ने कहा कि  सदन में जाने नही दिया गया तो फिर क्या करें. किसी भी हाल में माफी नही मांगेगे. 

बता दें कि विपक्ष दो दिन से लोकसभा और राज्यसभा को नही चलने दे रहा है. विपक्ष लगातार इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठा रहा है. वही सत्ता पक्ष का कहना है कि विपक्ष सदन ना चलने देने के लिये बेवजह के मुद्दे उठा रहा है. सरकार का यह कहना है कि इस मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में चल रही SIT कर रही है लिहाजा इस्तीफे की कोई जरूरत नही है.

Parliament Winter Session Highlights, Live Updates :

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Parliament Winter Session Updates, Parliament, Ajay Mishra 'Teni'
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com