Parliament Session Update: बजट सत्र के दूसरे चरण का दूसरा हफ्ता आज से शुरू गया. आज राज्यसभा में नस्लवाद और प्रदूषण के मामले पर चर्चा हुई. नस्लवाल पर चर्चा करते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भाजपा के सदस्य अश्विनी वैष्णव द्वारा शून्यकाल में भारतीय मूल की रश्मि सामंत का मुद्दा उठाए कहा कि जरूरत के मुताबिक भारत, ब्रिटेन के समक्ष वहां हुई नस्लवाद की कथित घटनाओं का मुद्दा उठाएगा. उन्होंने कहा कि भारत महात्मा गांधी का देश है और नस्लवाद को लेकर अपनी आंखें फेर नहीं सकते हैं. रश्मि सामंत को कथित नस्लवाद और ‘साइबर-बुलिंग' की वजह से ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के छात्र संघ की अध्यक्ष पद से अपने निर्वाचन के पांच दिन के भीतर ही इस्तीफा देना पड़ा था. वहीं दूसरी तरफ वायु प्रदूषण और उसके नुकसानों को लेकर भी चर्चा हुई. बीजेपी सांसद हरिद्वार दुबे ने वायु प्रदूषण के चलते ताजमहल को होने वाले नुकसान का मुद्दा भी उठाया.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Parliament Session Live Update, Parliament Live Update, Budget Session, Petrol Diesel Price Hike