विज्ञापन
This Article is From Jun 06, 2017

हमारे शो उबाऊ, पाकिस्तानी फिल्में पसंद हैं, काम करना चाहूंगा : परेश रावल

अभिनेता परेश रावल ने बताया कि उन्हें सभी पाकिस्तानी धारावाहिक पसंद हैं.

हमारे शो उबाऊ, पाकिस्तानी फिल्में पसंद हैं, काम करना चाहूंगा : परेश रावल
परेश रावल लेखिका अरूंधती राय को लेकर हालिया विवादित बयान की वजह से चर्चा में थे...
  • परेश रावल ने कहा कि कलाकार और क्रिकेटर बम नहीं फेंकते
  • रावल ने कहा कि उन्हें 'हमसफर' जैसे सभी पाकिस्तानी धारावाहिक पसंद
  • अभिनेता ने कहा कि वह पाकिस्तानी कलाकारों पर प्रतिबंध के पक्ष में नहीं है
मुंबई: अभिनेता से राजनेता बने परेश रावल ने कहा कि कलाकार और क्रिकेटर बम नहीं फेंकते और वह पाकिस्तानी धारावाहिकों और फिल्मों में काम करना पसंद करेंगे. रावल ने बताया, "हां, मैं पाकिस्तानी फिल्मों और धारावाहिकों में काम करना पसंद करूंगा. मैं 'हमसफर' जैसे सभी पाकिस्तानी धारावाहिकों को पसंद करता हूं, जिस तरह वे अभिनय करते हैं, कहानी, लेखन, भाषा..यह सब कुछ अच्छा है. मुझे महसूस होता है कि हमारे शो उबाऊ हैं."

निर्माता-निर्देशक करन जौहर की फिल्म 'ए दिल है मुश्किल' में काम कर रहे पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान को उरी हमले के कारण पिछले साल इस फिल्म की रिलीज से पहले राजनीतिक दलों की नाराजगी झेलनी पड़ी थी.

परेश रावल लेखिका अरूंधती राय को लेकर हालिया विवादित बयान की वजह से चर्चा में थे जिसमें उन्होंने कहा कि कश्मीर में पत्थरबाजों के सामने उन्हें सेना की जीप पर बांधा जाना चाहिए. इस बयान पर काफी हो-हल्ला मचा था. रावल ने अपने बयान से माफी मांगने से इनकार कर दिय था. अभिनेता ने कहा कि सिनेमा और क्रिकेट दोनों देशों के बीच अंतर को पाटते हैं.

उन्होंने कहा, "कलाकार और क्रिकेटर बम नहीं फेंकते. वे आतंकवादी नहीं हैं, बजाय इसके वह दोनों देशों के बीच की दूरी को पाटते हैं. जब मन अच्छा न हो तब उस मुद्दे को उठाने का क्या औचित्य है? यह बेहतर है कि आप अपने देश के साथ रहें." अभिनेता ने कहा कि वह पाकिस्तानी कलाकारों पर प्रतिबंध के पक्ष में नहीं है.


(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Paresh Rawal, Pakistani TV Serials, Humsafar, Fawad Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com