विज्ञापन

Jo Bachay Hain Sang Samait Lo Trailer: पाकिस्तान की पहली नेटफ्लिक्स सीरीज का ट्रेलर रिलीज, यूट्यूब पर कर रहा ट्रेंड

Jo Bachay Hain Sang Samait Lo Trailer: फवाद खान, माहिरा खान और अहद रजा मीर की नई सीरीज का ट्रेलर रिलीज, 3 पीढ़ियों की प्रेम कहानी देख फैंस हुए इमोशनल.

Jo Bachay Hain Sang Samait Lo Trailer: पाकिस्तान की पहली नेटफ्लिक्स सीरीज का ट्रेलर रिलीज, यूट्यूब पर कर रहा ट्रेंड
Jo Bachay Hain Sang Samait Lo Trailer: नेटफ्लिक्स की नई सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' का ट्रेलर रिलीज
youtube
नई दिल्ली:

Jo Bachay Hain Sang Samait Lo Trailer: पाकिस्तान की पहली नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस ट्रेलर में पाकिस्तानी सितारों फवाद खान और माहिरा खान ने फैंस का ध्यान खींच लिया है. इसमें प्यार, रिश्तों, पुराने जख्मों और अधूरी भावनाओं की कहानी है. 4 दिसंबर 2026 को रिलीज होने जा रही इस सीरीज को लेकर दर्शकों में खास उत्साह है. वहीं भारत में इसके बैन की भी मांग उठ रही है. इसकी कहानी मशहूर लेखिका फरहत इश्तियाक के लोकप्रिय उर्दू उपन्यास पर आधारित है. सीरीज में सिर्फ एक प्रेम कहानी नहीं, बल्कि तीन पीढ़ियों और अलग-अलग देशों में फैली कई कहानियों के जरिए प्यार के बदलते मायने दिखाए जाने वाले हैं.

फवाद खान और माहिरा खान एक साथ

ट्रेलर की सबसे खास बात पाकिस्तानी मनोरंजन जगत के चर्चित सितारों का एक साथ नजर आना है. फवाद खान, माहिरा खान, सनम सईद, अहद रजा मीर, हमजा अली अब्बासी, हानिया आमिर, इकरा अजीज, माया अली और बिलाल अशरफ जैसे कलाकार सीरीज का हिस्सा हैं. फवाद खान और माहिरा खान इस सीरीज की सबसे बड़ी यूएसपी हैं. दोनों की पुरानी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री सुपरहिट रही है. वहीं फवाद और सनम सईद की जोड़ी भी ट्रेलर में चर्चा का विषय बनी हुई है. माहिरा के भावनात्मक अंदाज और दूसरे कलाकारों की झलक कहानी को रिश्तों के कई पहलुओं से जोड़ती नजर आती है.

तीन पीढ़ियों की कहानी में प्यार के साथ दर्द भी

'जो बचे हैं संग समेट लो' की कहानी प्रेम, नुकसान, माफी और खुद को पहचानने के सफर पर आधारित है. इसमें अलग-अलग पीढ़ियों के रिश्ते और उनके फैसलों का असर आगे आने वाली जिंदगी पर दिखाया जाएगा. रोम और पाकिस्तान की पृष्ठभूमि में रची गई कहानी रिश्तों, भावनाओं और जिंदगी के मुश्किल फैसलों को सामने लाती है. मोमिना दुराईद के निर्देशन और निर्माण में बनी इस सीरीज का संगीत रोहेल हयात ने तैयार किया है. सीरीज दो हिस्सों में रिलीज की जाएगी. पहला पार्ट 4 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर आएगा, जबकि दूसरे पार्ट को बाद में रिलीज किया जाएगा. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jo Bachay Hain Sang Samait Lo Trailer, Fawad Khan, Mahira Khan, Entertainment, Web Series
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com