विज्ञापन
This Article is From Apr 13, 2020

Coronavirus: कोरोना वॉरियर्स के लिए अच्छी खबर, OFB ने बनाया ये खास बॉडी सूट, जानिए इसकी खासियत

भारतीय सेना के लिए वर्दी, जैकेट, टेंट, हथियार और गोला बारूद बनाने वाली ऑर्डन्स फैक्ट्री बोर्ड (Ordnance Factory Board) ने कोरोनावायरस (Coronavirus) पीड़ितों के इलाज के दौरान डॉक्टर और चिकित्सा कर्मी के पहनने वाला कवरऑल/बॉडी सूट बनाया है.

Also Read in
Coronavirus: कोरोना वॉरियर्स के लिए अच्छी खबर, OFB ने बनाया ये खास बॉडी सूट, जानिए इसकी खासियत
ऑर्डन्स फैक्ट्री बोर्ड ने यह बॉडी सूट बनाया है.
  • कोरोना वॉरियर्स के लिए अच्छी खबर
  • ऑर्डन्स फैक्ट्री बोर्ड ने बनाया बॉडी सूट
  • एक ही बार इस्तेमाल हो सकता है सूट
नई दिल्ली:

भारतीय सेना के लिए वर्दी, जैकेट, टेंट, हथियार और गोला बारूद बनाने वाली ऑर्डन्स फैक्ट्री बोर्ड (Ordnance Factory Board) ने कोरोनावायरस (Coronavirus) पीड़ितों के इलाज के दौरान डॉक्टर और चिकित्सा कर्मी के पहनने वाला कवरऑल/बॉडी सूट बनाया है. इस बॉडी सूट में कोई तरल पदार्थ या खून किसी भी हालत में अंदर नहीं जा सकता है. इसका इस्तेमाल एक ही बार हो सकता है. सुई से सिलने के दौरान छेद हो सकता है, उससे बचने के लिये इसे पीयू टेप से सील किया गया है. बड़ी बात यह है कि यह सूट मेडिकल पैमाने पर खरा उतरता है. अब तक ऐसे सूट विदेशों से आयात होते थे. अब भी देश में बहुत कम मात्रा में बन रहे हैं.

जिस हिसाब से देशभर में कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं, यहां इस तरह के लाखों सूट की जरूरत है. इतना ही नहीं, OFB ने एक ऐसी मशीन भी बनाई है, जो बॉडी सूट बनाने वाले फैब्रिक को टेस्ट कर सके. पहले केवल कोयम्बटूर के साउथ इंडिया टेक्सटाइल रिसर्च एसोसिएशन (SITRA) में यह टेस्ट होते थे और उसमें हफ्तों लग जाते थे. अब OFB की मदद से कानपुर और चेन्नई में टेस्ट हो सकेंगे. इस टेस्ट को नेशनल अक्रेडिटेशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड कैलिब्रेशन लेबोरेटरीज (NABL) ने मान्यता दी है. NABL देश में इस तरह के उत्पाद को मान्यता देने वाली एकमात्र सरकारी एजेंसी है. इस टेस्ट में कवरऑल बनाने वाले कपड़े के ऊपर निश्चित समय तक दबाव और सिथेंटिक रक्त का प्रयोग कर उसकी क्वालिटी की जांच की जाती है ताकि जब स्वास्थ्यकर्मी कोरोना पीड़ित का इलाज करें तो वह संक्रमित ना हों.

OFB की इस पहल के बाद कवरऑल का उत्पादन तो बढ़ेगा ही साथ ही हमारी जरुरत भी पूरी होगी. एनडीटीवी इंडिया को मिली जानकरी के मुताबिक, पहले ज्यादातर कवरऑल चीन से ही बनकर आते थे. देश में ऐसे कपड़े ना के बराबर बनते थे, जिनसे स्वास्थ्यकर्मियों के लिये बॉडी सूट तैयार हो सकें. ऐसे में जब अचानक से देश के सामने कोरोनावायरस का संकट आया, तो बड़ी संख्या में बॉडी सूट की जरुरत महूसस हुई. शुरुआत में तो हालात की गंभीरता को देखते हुए क्वालिटी पर उतना ध्यान नहीं दिया गया, पर अब ऐसा नहीं है. कवरऑल या बॉडी सूट के लिए हमें किसी की ओर मुंह तांकने की जरुरत नहीं है. एक अनुमान के मताबिक, अभी देश में दस लाख बॉडी सूट की जरुरत है. OFB रोजाना ऐसे हजारों बॉडी सूट बना सकता है. आपको बता दें कि OFB बॉडी सूट के लिए तीन और लैब मान्यता लेने की तैयारी में हैं, जिससे कि इस आपातकाल जैसे हालात में ये पूरे देश को अपनी सेवाएं मुहैया करा सकें.

VIDEO: AIIMS में डॉक्टर समेत 30 हेल्थ वर्कर हुए क्वारंटाइन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ordnance Factory Board, OFB, OFB Coverall, PPE, Medical Personnels PPE, Coronavirus, Covid 19
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com