विज्ञापन
This Article is From Jun 06, 2015

केवल कांग्रेस ही पश्चिम बंगाल को ला सकती है विकास के पथ पर : राहुल गांधी

केवल कांग्रेस ही पश्चिम बंगाल को ला सकती है विकास के पथ पर : राहुल गांधी
रिशरा (पश्चिम बंगाल): कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि वाम मोर्चा और तृणमूल कांग्रेस दोनों ही पश्चिम बंगाल के लोगों का विकास करने में नाकाम रहे और सिर्फ कांग्रेस ही राज्य को विकास के पथ पर वापस ला सकती है।

राहुल ने राज्य में माकपा नीत वाम मोर्चा के 34 साल के शासन का हवाला देते हुए कहा, वाम मोर्चा ने बंगाल में विकास पर ब्रेक लगा दिए। कांग्रेस उपाध्यक्ष कोलकाता से करीब 25 किमी दूर हुगली जिले में वेलिंगटन जूट मिल में कर्मचारियों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा, लोगों को लगा कि तृणमूल कांग्रेस आएगी और राज्य को आगे ले जाएगी। लेकिन (2011 में) सत्ता में आने के बाद इसने भी विकास पर ब्रेक लगा दिए... गतिरोध जारी है। कर्मचारियों के साथ बातचीत के दौरान राहुल ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह उनकी समस्याएं संसद में उठाएंगे।

राज्य में कांग्रेस को सत्ता में लाने का आग्रह करते हुए राहुल ने कहा, सिर्फ कांग्रेस ही बंगाल में विकास पर लगा ब्रेक हटा सकती है और विकास की गाड़ी को आगे ले जा सकती है। कांग्रेस पश्चिम बंगाल में 1977 में हुए विधानसभा चुनाव में सत्ता से बाहर हो गई थी और तब से वह लगातार अपना जनाधार खोती रही है, पहले वाम मोर्चा के हाथों और फिर तृणमूल कांग्रेस के हाथों।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल, तृणमूल कांग्रेस, कांग्रेस, Rahul Gandhi, West Bengal, Congress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com