महाराष्ट्र (Maharashtra) में ओमिक्रॉन (omicron Variant) के शुक्रवार को 7 नए मामले आने से हड़कंप मच गया है. इसमें से तीन केस मुंबई में मिले हैं. जबकि बाकी अन्य केस पिंपरी चिंचवाड़ में पाए गए हैं. सरकार ने कहा है कि अभी तक जितने भी नए मामले मिले हैं, उनमें मामूली लक्षण पाए गए हैं. पहली बार भारत में एक बच्चे में ओमिक्रॉन संक्रमण का मामला सामने आया है. इनको मिलाकर भारत में कुल ओमिक्रॉन वैरिएंट के 32 केस भारत में हो गए हैं. देश में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) के एक और मामले की पुष्टि हुई है. मुंबई के धारावी में यह मामला पाया गया है. तंजानिया से लौटे शख्स को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. इन नए मामलों के साथ महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के कुल 17 केस हो गए हैं.
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी के अनुसार, महाराष्ट्र में रविवार को ओमिक्रॉन के 7 नए मामले मिले हैं. मुंबई में जो ओमिक्रॉन के तीन मरीज मिले हैं, उनकी उम्र 48 वर्ष 25 वर्ष और 37 वर्ष हैं. ये तीनों हाल ही में क्रमशः तंजानिया, ब्रिटेन और साउथ अफ्रीका से वापस लौटे थे. जबकि पिंपरी चिंचवाड़ म्यूनिसिपल कारपोरेशन में मिले चार केस हाल में एक ओमिक्रॉन संक्रमित एक नाइजीरियाई महिला के संपर्क मे आए थे.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
शुक्रवार को जो सात मरीज मिले हैं, उनमें से चार का वैक्सीनेशन हो चुका है. जबकि एक मरीज को अभी सिंगल डोज लगी है. वहीं ओमिक्रॉन से संक्रमित एक बच्चा भी मिला है, जिसकी उम्र महज साढ़े तीन साल है. चार मरीजों में कोई लक्षण नहीं हैं. जबकि तीन में मामूली लक्षण मिले हैं. अंतरराष्ट्रीय यात्री महाराष्ट्र में मुंबई, पुणे और नागपुर में आ रहे हैं, जिनकी तय नियमों के हिसाब से कोविड-19 की आरटीपीसीआर टेस्ट किया जा रहा है.
यह देश का अब तक का 32वां ओमिक्रॉन का मामला है.जिस शख्स को पॉजिटिव पाया गया है वह चेन्नई को निवासी है और पिछले कुल सालों से धारावी में रह रहा है. यह शख्स चार दिसंबर को ही तंजानिया से लौटा है. एयरपोर्ट पर दो फीसदी सैंपल के तौर पर RTPCR टेस्ट के लिए इसका सैंपल लिया गया था क्योंकि तंजानिया 'एट रिस्क' वाले देशों की श्रेणी में शामिल नहीं है.
इस शख्स को रिजल्ट आने तक एयरपोर्ट पर इंतजार करने को कहा गया था. शाम को यह धारावी के लिए रवाना हुआ लेकिन इसी दौरान उसका आरटी पीसीआर रिजल्ट आ गया जो पॉजिटिव था. बाद में मेडिकल टीम ने इस शख्स के साथ उन दो लोगों को ट्रैक कियया जो कि उसे रिसीव करने के लिए पहुंचे थे. इसे तुरंत सेवन हिल्स हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया और लोगों से मिलने से रोका गया है. यह शख्स शुरू सही असिम्पटोमेटिक है और इसका वैक्सीनेशन नहीं हुआ है, फिलहाल यह सेवन हिल्स अस्पताल में ही भर्ती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं