विज्ञापन
This Article is From Oct 11, 2020

पगड़ी विवाद पर बंगाल के राज्यपाल ने कहा : पुलिस शक्ति का घोर दुरूपयोग, कार्रवाई होगी

राज्य में पदभार संभालने के बाद से बंगाल सरकार के साथ टकराव को लेकर चर्चित धनखड़ ने सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल से कहा कि इस प्रकरण से उन्हें ‘‘गहरा दुख’’ पहुंचा है.

पगड़ी विवाद पर बंगाल के राज्यपाल ने कहा : पुलिस शक्ति का घोर दुरूपयोग, कार्रवाई होगी
कोलकाता:

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने शनिवार को कहा कि हाल में पुलिस द्वारा एक सिख व्यक्ति की पगड़ी को खींचा जाना ‘‘अपमान'' का मामला है और समुदाय के सदस्यों को आश्वस्त किया कि इस बारे में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. राज्य में पदभार संभालने के बाद से बंगाल सरकार के साथ टकराव को लेकर चर्चित धनखड़ ने सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल से कहा कि इस प्रकरण से उन्हें ‘‘गहरा दुख'' पहुंचा है.

राज्यपाल ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मनिंदर सिंह सिरसा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अधिकारियों द्वारा एक सिख के दस्तार के अपमान को लेकर ज्ञापन सौंपा, जो पूरे सिख समुदाय का घोर अपमान है और बलविंदर सिंह के लिए न्याय की मांग की गई.''

उन्होंने दिन में प्रतिनिधिमंडल के राजभवन दौरे का वीडियो भी साझा किया. सिरसा ने धनखड़ को दिए पत्र में कहा कि ‘‘पश्चिम बंगाल पुलिसकर्मियों द्वारा बल का अत्यधिक प्रयोग संविधान की धर्मनिरपेक्ष प्रकृति के विपरीत है.''

धनखड़ ने कहा कि यह ‘‘पुलिस शक्ति का घोर दुरूपयोग'' है. उन्होंने कहा, ‘‘राज्यपाल के तौर पर मैंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि इस तरह के अपमान के लिए अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई होगी.''

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kolkata, BJP Protest, Sikh Youth, Turban Issue, West Bangal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com