विज्ञापन
This Article is From Jan 17, 2019

ओडिशा में कांग्रेस को बड़ा झटका, कार्यकारी अध्यक्ष ने राहुल को पत्र लिख दिया इस्तीफा, बोले- लोग चाहते हैं BJD से लड़ूं चुनाव

लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुटी कांग्रेस को एक और झटका लगा है. ओडिशा में विपक्षी कांग्रेस को झटका देते हुए प्रदेश में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष और झारसुगुडा के विधायक नब किशोर दास ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है.

ओडिशा में कांग्रेस को बड़ा झटका, कार्यकारी अध्यक्ष ने राहुल को पत्र लिख दिया इस्तीफा, बोले- लोग चाहते हैं BJD से लड़ूं चुनाव
राहुल गांधी को चिट्ठी लिख नबा किशोर ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया
नई दिल्ली:

लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुटी कांग्रेस को एक और झटका लगा है. ओडिशा में विपक्षी कांग्रेस को झटका देते हुए प्रदेश में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष और झारसुगुडा के विधायक नब किशोर दास ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. बताया जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी से उनका मोहभंग हो गया है और वह सत्तारूढ़ बीजद में शामिल होंगे. उम्मीद की जा रही है कि वह बीजद की टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं. 

SP-BSP गठबंधन में कांग्रेस को साथ न रखने पर बोलीं मायावती: बीजेपी की तरह ही कांग्रेस की नीति भ्रष्ट

हालांकि, उन्होंने ओडिशा विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा नहीं दिया है. ओडिशा में इस साल लोकसभा चुनावों के साथ विधानसभा चुनाव होंगे.  नब किशोर दास ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अपना पत्र भेज दिया है जो 25 जनवरी को राज्य के दौरे पर आ सकते हैं. उन्होंने पत्र में पार्टी से इस्तीफे के लिए खेद प्रकट किया है.  किशोर दास ने पत्र में बताया कि वह सत्तारूढ़ बीजद में शामिल होंगे और झारसुगुडा विधानसभा क्षेत्र में विकास गतिविधियों को आगे बढ़ाएंगे. उन्होंने कहा कि अपने विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं के अनुरोध पर उन्होंने कांग्रेस छोड़ी है. 

समाचार एजेंसी ने त्याग पत्र की एक कॉपी शेयर की है, जिसमें उन्होंने राहुल गांधी को लिखा है कि मेरे क्षेत्र के लोग चाहते हैं कि मैं अगला चुनाव बीजेडी की टिकट पर चुनाव लड़ूं और उसके लिए मुझे नवीन पटनायक से हाथ मिला लेना चाहिए. पत्र में किशोर दास ने लिखा कि ' इस्तीफा देने के लिए मैं माफी चाहता हूं. ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निरंजन पटनायक से मुझे कोई शिकायत नहीं है. खास बात है कि किशोर 2009 और 2014 के चुनाव में बीजद उम्मीदवार को हरा चुके हैं.  

लोकसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी को झटका, TMC सांसद सौमित्र खान ने थामा भाजपा का दामन

दरअसल, माना जा रहा है कि 25 जनवरी को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ओडिशा के दौरे पर जाएंगे, जहां चुनावी रैलियों को संबोधित कर सकते हैं. बता दें कि बीते दिनों नवीन पटनायक ने कांग्रेस और बीजेपी दोनों से किसी तरह के गठबंधन की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया था. उन्होंने कहा था कि वह दोनों में से किसी के साथ भी गठबंधन नहीं करेंगे.  

VIDEO: तीसरे मोर्चे के लिए केसीआर की कवायद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jharsuguda MLA Naba Kisore Das, Naba Kisore Das Resigns From Congress, Rahul Gandhi, Odisha, Congress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com