विज्ञापन
This Article is From Sep 26, 2019

पेट्रोल पंपों पर क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर अब नहीं मिलेगी कोई छूट, जानें वजह

पेट्रोल पंपों पर ईंधन खरीदने पर क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर अब कोई छूट नहीं मिलेगी. अभी तक सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियां क्रेडिट कार्ड से ईंधन के लिए भुगतान पर 0.75 प्रतिशत की छूट दे रही थीं.

पेट्रोल पंपों पर क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर अब नहीं मिलेगी कोई छूट, जानें वजह
प्रतीकात्मक फोटो.
नई दिल्ली:

पेट्रोल पंपों पर ईंधन खरीदने पर क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर अब कोई छूट नहीं मिलेगी. अभी तक सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियां क्रेडिट कार्ड से ईंधन के लिए भुगतान पर 0.75 प्रतिशत की छूट दे रही थीं. करीब ढाई साल पहले डिजिटल भुगतान को प्रोत्साहन के लिए यह व्यवस्था शुरू की गई थी. देश के सबसे बड़े भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने क्रेडिट कार्ड ग्राहकों को भेजे एसएमएस में कहा है कि सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों की सलाह पर एक अक्टूबर से पेट्रोल पंपों से ईंधन की खरीद पर क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर मिलने वाली 0.75 प्रतिशत की छूट को बंद किया जा रहा है.

Petrol-Diesel के दाम में वृद्धि पर 8 दिन बाद लगा ब्रेक, जानें अपने शहर की कीमत

वर्ष 2016 के आखिर में नोटबंदी के बाद सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों इंडियन आयल कॉरपोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (HPCL) को ईंधन की खरीद के लिए कार्ड से भुगतान पर 0.75 प्रतिशत की छूट देने का निर्देश दिया था. क्रेडिट-डेबिट कार्ड और ई-वॉलेट के जरिये 0.75 प्रतिशत की छूट को दिसंबर, 2016 में शुरू किया गया था.

पेट्रोल-डीजल गाड़ियों के भविष्‍य को लेकर केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का बड़ा बयान...

यह व्यवस्था ढाई साल से अधिक समय तक चली. अब इसे बंद करने का फैसला किया गया है. नकद छूट के अलावा सरकार ने पेट्रोलियम कंपनियों को कार्ड भुगतान शुल्क 'मर्चेंट डिस्काउंट रेट' (एमडीआर) का बोझ भी वहन करने को कहा था. आमतौर पर एमडीआर की लागत रिटेलर द्वारा वहन की जाती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Petrol Pump, Petrol Pumps Credit Card, Petrol Pumps
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com