विज्ञापन
This Article is From Aug 08, 2015

नए राज्यपाल की नियुक्ति के बारे में सीएम नीतीश को नहीं दी गई कोई सूचना : सूत्र

नए राज्यपाल की नियुक्ति के बारे में सीएम नीतीश को नहीं दी गई कोई सूचना : सूत्र
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (फाइल फोटो)
नई दिल्ली / पटना: बिहार और हिमाचल प्रदेश के लिए नए राज्यपालों की नियुक्ति की गई है। रामनाथ कोविंद को बिहार का नया राज्यपाल बनाया गया है और वह केसरीनाथ त्रिपाठी की जगह लेंगे। केसरीनाथ त्रिपाठी के पास बिहार का अतिरिक्त प्रभार था।

रामनाथ कोविंद बीजेपी कोटे से दो बार उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद रहे हैं और वह पेशे से वकील हैं। वहीं आचार्य देवव्रत को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है।

इस बीच, सूत्रों के मुताबिक बिहार के नए राज्यपाल की नियुक्ति के बारे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कोई सूचना नहीं दी गई और उन्हें मीडिया से इस बारे में जानकारी मिली।

सामान्य प्रक्रिया और प्रोटोकॉल के तहत नियम है कि गृह मंत्रालय राज्यपाल की नियुक्ति के बारे में मुख्यमंत्री को जानकारी देता है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक इस बार ऐसा कुछ नहीं किया गया।

बिहार में विधानसभा चुनाव से कुछ ही महीने पहले कोविंद की नियुक्ति की गई है। इससे पहले पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी के पास बिहार का अतिरिक्त प्रभार था। कोविंद बीजेपी के अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रमुख भी रहे हैं। हिमाचल प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार अभी तक राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह के पास था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
रामनाथ कोविंद, बिहार राज्यपाल, नीतीश कुमार, गृह मंत्रालय, आचार्य देवव्रत, Ram Nath Kovind, Bihar Governor, Nitish Kumar, Acharya Dev Vrat, Home Ministry
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com