विज्ञापन
This Article is From Dec 15, 2017

निर्भया गैंगरेप के दो मुजरिमों ने सुप्रीम कोर्ट में समीक्षा याचिका दायर की

16 दिसंबर 2012 के बहुचर्चित गैंगरेप एवं मर्डर मामले के चार मुजरिमों में दो ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट पहुंचकर उनके मृत्युदंड को सही ठहराने वाले उसके फैसले की समीक्षा करने का अनुरोध किया.

Also Read in
निर्भया गैंगरेप के दो मुजरिमों ने सुप्रीम कोर्ट में समीक्षा याचिका दायर की
सुप्रीम कोर्ट (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: 16 दिसंबर 2012 के बहुचर्चित गैंगरेप एवं मर्डर मामले के चार मुजरिमों में दो ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट पहुंचकर उनके मृत्युदंड को सही ठहराने वाले उसके फैसले की समीक्षा करने का अनुरोध किया. विनय शर्मा और पवन कुमार गुप्ता ने समीक्षा याचिकाएं ऐसे समय दायर की हैं जब महज 12 दिसंबर को शीर्ष अदालत ने मृत्यु की सजा वाले अन्य मुजरिम मुकेश की समीक्षा याचिका पर सुनवाई पूरी की.

यह भी पढ़ें - निर्भया गैंगरेप: SC ने कहा- हमने हिमालय जैसे सब्र के साथ सुना पूरा केस, बहस की 10 बातें

बता दें कि 16 दिसंबर, 2012 को दक्षिण दिल्ली में चलती बस में 23 साल की एक पैरामेडिकल छात्रा से छह व्यक्तियों ने सामूहिक बलात्कार किया, उस पर गंभीर हमला किया और उसे बस से निर्वस्त्र फेंक दिया. बाद में वह सिंगापुर के एक अस्पताल में चल बसी. शीर्ष अदालत ने इस कांड में पांच मई को चार मुजरिमों- मुकेश (29), पवन (22), विनय शर्मा (23) और अक्षय कुमार सिंह (31) मिले मृत्युदंड को सही ठहराया था. इस मामले में एक अन्य आरोपी रामसिंह ने तिहाड़ जेल में कथित रुप से खुदकुशी कर ली थी तथा एक नाबालिग आरोपी तीन साल तक सुधार गृह में रहकर बाहर निकला.

VIDEO: सुप्रीम कोर्ट का फैसला देश के लिए एक बड़ा संदेश- निर्भया के पिता
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nirbhaya Rape Case, Nirbhaya Case Verdict
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com